CM धामी ने ₹112 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को भीमताल विधानसभा क्षेत्र स्थित धारी ब्लॉक के हिमगिरी स्टेडियम लेटीबुंगा में ₹112 करोड़ से अधिक की 17 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन विकास योजनाओं में सड़क, शिक्षा, चिकित्सा, खेल सहित विभिन्न विभागों से संबंधित परियोजनाओं के साथ ही गौशाला का लोकार्पण भी शामिल है।
विधानसभा क्षेत्र भीमताल में आयोजित जनसभा में बड़ी संख्या में आई देवतुल्य जनता को संबोधित कर क्षेत्र के विकास से जुड़ी ₹112 करोड़ से अधिक की 17 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। pic.twitter.com/fKry5IzyFB
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) December 12, 2025
लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के बाद सीएम धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “हमारी सरकार देवभूमि उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। चारधाम की तर्ज पर मानसखंड के पौराणिक मंदिरों का पुनरुत्थान किया जा रहा है।”
मुख्यमंत्री धामी ने कहा, कि भीमताल के विभिन्न क्षेत्रों में मिनी स्टेडियम के साथ ही भीमताल में लंबित पार्किंग का निर्माण किया जाएगा साथ ही नया रोडवेज बस स्टेशन और अग्निशमन केंद्र खोला जाएगा। उन्होंने कहा, कि आज रिवर्स पलायन में 44 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लोग अब अपने घरों की ओर लौट रहे हैं।
सीएम धामी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधाते हुए कहा, “आज जब हम मंदिरों का विकास कर रहे हैं और नए कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं, तब विपक्ष के कुछ लोगों को देवभूमि में सनातन संस्कृति के सम्मान तथा विकास कार्यों से समस्या होती है।”
“आज जब हम मंदिरों का विकास कर रहे हैं और नए कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं, तब विपक्ष के कुछ लोगों को देवभूमि में सनातन संस्कृति के सम्मान तथा विकास कार्यों से समस्या होती है।” : माननीय मुख्यमंत्री @pushkardhami जी pic.twitter.com/ZeQBCZkn8Q
— Office Of Pushkar Singh Dhami (@OfficeofDhami) December 12, 2025
मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “आज कांग्रेस के लोगों को लैंड जिहाद पर की जा रही कार्रवाई से दिक्कत है। उन्हें लैंड जिहाद करने वाले ही अच्छे लगते हैं। उन्होंने प्रदेश की जनसांख्यिकी को बिगाड़ने के लिए ऐसे-ऐसे स्थानों पर विशेष समुदाय के लोगों को बसाया, जहां वे पहले थे ही नहीं। अब देवभूमि में धर्म की आड़ में होने वाले लैंड जिहाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और उनकी सफाई का अभियान जारी रहेगा।”
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “विपक्ष को बाबरी मस्जिद तो पसंद है लेकिन श्री कैंची धाम के विकास से परेशानी होती है। ये देवो की भूमि है और इस भूमि के प्रताप को बनाए रखना हमारा संकल्प है। यहां मुगल परस्त मानसिकता को नहीं पनपने दिया जाएगा। यहां के मूल स्वरूप को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।”
“विपक्ष को बाबरी मस्जिद तो पसंद है लेकिन श्री कैंची धाम के विकास से परेशानी होती है। ये देवो की भूमि है और इस भूमि के प्रताप को बनाए रखना हमारा संकल्प है। यहां मुगल परस्त मानसिकता को नहीं पनपने दिया जाएगा। यहां के मूल स्वरूप को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।” : माननीय मुख्यमंत्री… pic.twitter.com/DMCIDvcu5O
— Office Of Pushkar Singh Dhami (@OfficeofDhami) December 12, 2025
सीएम धामी ने अपने संबोधन में आगे कहा, कि हमारी सरकार सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है। हमने लैंड, लव जिहाद जैसी कट्टरपंथी सोच के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। बनभूलपुरा में दंगा करने वालों पर भी सख़्त कार्रवाई की गई थी, जिसके बाद अब कोई भी सरकारी भूमि पर कब्जा करने की हिम्मत नहीं कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा, कि उत्तराखंड में कब्जाधारियों के लिए कोई जगह नहीं है। कांग्रेस की आंखों पर वोट बैंक की पट्टी चढ़ी है। उन्हें प्रदेश में कहीं भी लैंड जिहाद नजर नहीं आता। हम गौ माता के संरक्षण के लिए भी प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा, कि कांग्रेस को UCC से भी तकलीफ है। उन्हें लगता है, कि इससे विशेष समुदाय के अधिकार छिने जा रहे हैं।
सीएम धामी ने कहा, कि कांग्रेस अपनी वोट बैंक की राजनीति के चक्कर में सच्चाई का सामना नहीं करना चाहती। मुख्यमंत्री धामी ने कहा, कि जब हम सनातन धर्म को बदनाम करने वालों पर कार्रवाई करते हैं तो कांग्रेस का पेट क्यों दुखता है। पाखंडियों पर हुई कार्रवाई से भी दिक्कत है। इन सभी पांखडियों को वहीं भेजा जाएगा जहां से वे आए हैं।
उन्होंने कहा, “हम विधानसभा क्षेत्र भीमताल के समग्र विकास के लिए विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर रहे हैं। भीमताल से देवीधुरा तक सड़क निर्माण के लिए साढ़े नौ करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।”
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, कि आज आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारा राज्य विकास और समृद्धि के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। आज सुदूर गांव तक इंफ्रास्ट्रक्चर और मूल सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है।”

