
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, (फोटो साभार:X@bstvlive)
हल्द्वानी में बुधवार (25 जून 2025) की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। सुशीला तिवारी अस्पताल से बच्चे की डिलीवरी के बाद किच्छा जा रहे परिवार की कार फायर ब्रिगेड दफ्तर के पीछे बहने वाली सिंचाई नहर में अनियंत्रित होकर नहर में समा गई। इस हादसे में 4 लोगों की जान चली गई है और 3 गंभीर रूप से घायल है। इस हादसे पर सीएम धामी ने दुख जताया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने शोक संदेश में लिखा, “हल्द्वानी में हुई कार दुर्घटना में चार लोगों के निधन एवं तीन लोगों के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। ईश्वर दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।”
हल्द्वानी में हुई कार दुर्घटना में चार लोगों के निधन एवं तीन लोगों के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। ईश्वर दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना…
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) June 25, 2025
जानकारी के मुताबिक, घटना बुधवार की सुबह सात बजे मंडी समिति के गेट के सामने कैनाल नहर में हुई। मूसलाधार बारिश के कारण बरसाती नाले उफान पर हैं। इसके चलते इन नालों की बाढ़ से नहर भी पानी से भर गई हैं। इसी बीच एक कार अनियंत्रित होकर सिंचाई नहर में गिरते ही पलट गई और थोड़ा आगे बहकर पुलिया में फंस गई। इस दौरान कार के अंदर पानी घुस गया।
लगातार बारिश से उत्तराखंड के नदी नाले उफान पर हैंवीडियो हल्द्वानी की एक नहर में फंसी कार का है। इस हादसे में एक बच्चे समेत चार की मौत हो गई है। कार पुल के नीचे फँस गई बाहर निकलना मुश्किल था।#Uttarakhand #nainital #haldwani #ViralVideos #BreakingNews #accident #LatestUpdates pic.twitter.com/YXzph9KvUY
— Khushbu_journo (@Khushi75758998) June 25, 2025
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और कार को रेस्क्यू करके नहर से बाहर निकाला। हालांकि, तब तक बहुत देर हो चुकी गई थी। कार के शीशे खोलने पर पता चला, कि एक नवजात बच्चे समेत कुल चार लोग दम तोड़ चुके थे। इस दौरान एक फायर कर्मी नहर के बहाव में बह भी गया, लेकिन उसने कार चालक को भी बचाया व खुद भी अपनी जान बचाई।
एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया, कि कार में कुल सात लोग सवार थे। इनमें एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई है। तीन लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। कार नहर में गिरी और तेज बहाव होने के चलते बह गई। पुलिस कार और मृतक लोगों के संबंध में जानकारी इकट्ठा की है। ये लोग उधम सिंह नगर के किच्छा के रहने वाले थे।
बताया जा रहा है, कि कार में सवार महिला की जान बच गई वहीं उसका तीन दिन पहले जन्मा बच्चा नहीं बच सका। वहीं इस हादसे में उसके पति की भी मौत हो गई। इस घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हुई है।