CM धामी ने हरिद्वार में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का हरिद्वार दौरा आगामी सात मार्च को प्रस्तावित है। जिसे लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार (3 मार्च 2026) को धर्मनगरी हरिद्वार स्थित बैरागी कैंप में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया।
इस अवसर पर सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा, कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री का उत्तराखण्ड आगमन राज्य के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए, कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएं।
बैरागी कैंप, हरिद्वार में आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी के आगामी 07 मार्च को प्रस्तावित दौरे के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा… pic.twitter.com/rgAuas3IjA
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) March 3, 2026
मुख्यमंत्री ने मंच व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता तथा यातायात प्रबंधन सहित सभी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए, कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा पुलिस एवं प्रशासन आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर आने वाले आमजन की सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
सीएम धामी ने चिकित्सा सुविधा, आपातकालीन सेवाओं एवं अग्निशमन व्यवस्था को पूर्ण रूप से तत्पर रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुदृढ करने हेतु पुलिस को पूरा प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, कि शहर में किसी भी प्रकार की जाम की स्थिति न हो यातायात सुचारू रहें ताकि आमजन को असुविधा न हो।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डे एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने यातायात व्यवस्था एवं वाहनों की पार्किंग व्यवस्था के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
