अनुराग डोभाल ने लाइव स्ट्रीम पर डिवाइडर में ठोकी फॉर्च्यूनर कार
बिग बॉस फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में बने हुए है। इसी बीच उनसे जुड़ी एक और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, इस बार अनुराग ने सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो बनाकर खुदखुशी करने का प्रयास किया है। उन्होंने अपनी फॉर्च्यूनर कार को 220 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाते हुए डिवाइडर से टकरा दी।
जानकारी के अनुसार, इस हादसे में अनुराग बुरी तरह से घायल हो गए है। वहीं उनकी फॉर्च्यूनर कार के भी परखच्चे उड़ गए। सड़क दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अनुराग को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना को अनुराग ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दिल्ली की तरफ आने वाली लाइन पर अंजाम दिया है।
बताया जा रहा है, कि इस घटना से पहले ब्लॉगर ने इंस्टाग्राम पर लाइव किया था और अपनी मानसिक स्थिति के बारे में बताया। लाइव वीडियो में वो कह रहे हैं, “अगले जन्म आओ मम्मी तो प्यार दे देना बस। प्यार दे देना बाबू, बहुत जरूरत थी प्यार की। बहुत हिम्मत थी, लेकिन अब लोग ही नहीं बचे किसको फोन करूं।” वीडियो में अनुराग चिल्लाते हुए भी दिखाई दे रहे है।
इस दौरान ब्लॉगर अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी 200 की स्पीड पर दौड़ रहा था। गाड़ी में तेज आवाज में म्यूजिक भी चल रहा है। वीडियो में अनुराग पहले ट्रैफिक को पार करते हैं और जब सड़क पर एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक कम हो जाता है, तो अचानक चिल्लाते हैं और गाड़ी का स्टेरिंग राइट साइड में मोड देते हैं। जिससे गाड़ी डिवाइडर से टकरा कर पलट जाती है।
बता दें, कि देहरादून निवासी अनुराग को इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर कुल मिलाकर 15 मिलियन से अधिक लोग फॉलो करते है। उन्हें सोशल मीडिया पर UK07 राइडर के नाम से जाना जाता है। अपने ब्लॉग में अनुराग बाइक राइड्स, लाइफस्टाइल और पर्सनल व्लॉग्स शेयर करते हैं। बिग बॉस 17 में भाग लेने के बाद वे सोशल मीडिया की दुनिया में और चर्चित हो गए थे।
