अमेरिका के प्रधानमंत्री डोनाल्ड ट्रंप, (चित्र साभार: आज तक)
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को एक बार फिर ईरान को धमकी दी है। दरअसल, ट्रंप ने मंगलवार (7 अप्रैल 2026) को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर लिखा, कि आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है जो फिर कभी वापस नहीं आएगी।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा, कि आज रात पता चल जाएगा। शायद कुछ क्रांतिकारी और अद्भुत घटित हो सकता है, कौन जाने? ट्रंप ने धमकी भरे अंदाज में कहा, “आज रात एक पूरी सभ्यता मिट जाएगी, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा। मैं नहीं चाहता ऐसा हो, लेकिन ऐसा ही होगा।”
उन्होंने कहा, कि यह दुनिया के लंबे और जटिल इतिहास के सबसे अहम पलों में से एक होगा। ट्रंप ने आगे लिखा, “47 साल से चल रहे जबरन वसूली, भ्रष्टाचार और मौत का दौर आखिरकार खत्म हो सकता है। ईरान के महान लोगों पर ईश्वर की कृपा हो।” बता दें, कि ट्रंप का बयान तब सामने आया है, जब अमेरिका और इजरायल ने आज ईरान के खर्ग द्वीप पर कई हमले किए है।
वहीं ट्रंप की धमकियों के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा, कि यूनाइटेड स्टेट्स को भरोसा है, कि उसे मंगलवार की डेडलाइन तक ईरान से जवाब मिल सकता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान में अपने मिलिट्री उद्देश्य काफी हद तक पूरे कर लिए हैं। वेंस ने भरोसा जताया, कि आज रात 8 बजे तक हमें ईरानियों से जवाब मिल जाएगा।
उधर, आईआरजीसी ने अमेरिका को लक्ष्मण रेखा पार न करने की चेतावनी दी है। वहीं, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने दावा किया है, कि 1.4 करोड़ से ज्यादा ईरानी देश की रक्षा के लिए लड़ने के लिए तैयार हो चुके है।
