अमेरिका के प्रधानमंत्री डोनाल्ड ट्रंप, (चित्र साभार: आज तक)
ईरान द्वारा गिराए गए अमेरिकी जेट के लापता पायलट को सुरक्षित बचा लिया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने रेस्क्यू की पुष्टि करते हुए बताया कि अधिकारी घायल हैं, लेकिन पूरी तरह ठीक हैं। यह ऑपरेशन अमेरिकी सैन्य इतिहास के सबसे साहसी खोज अभियानों में से एक था। बता दें, कि इससे पहले जेट के एक अन्य चालक दल के सदस्य को सुरक्षित बचाया जा चुका था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका ने ईरान में लापता अपना पायलट ढूंढ निकाला है। ये पायलट ईरानी हमले में अमेरिका के क्षतिग्रस्त विमान में सवार था। एक पायलट को पहले ही रेस्क्यू कर लिया गया था और अब दूसरे पायलट को भी अमेरिका ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है। इससे पहले ईरान ने अमेरिकी पायलट को ढूँढने के लिए इनाम का ऐलान किया था।
अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारियों ने कहा, कि दूसरे क्रू मेंबर को ‘भारी गोलीबारी’ के बीच ढूंढकर रेस्क्यू किया गया। बताया जा रहा है, कि रेसक्यू अभियान के दौरान भारी गोलीबारी हुई। इस कारण रेसक्यू में काफी वक्त लगा। इसके अलावा पायलट को ईरानी सीमा से सुरक्षित बाहर निकलना भी सबसे बड़ी चुनौती थी।
Second American Pilot from the downed F-15E has been recovered after a “heavy firefight”. pic.twitter.com/lBbsbbgIn0
— IDU (@defencealerts) April 5, 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया ट्रूथ पर एक पोस्ट में लापता पायलट के रेस्क्यू की जानकारी शेयर की है। उन्होंने लिखा, कि यह अमेरिकी सेना के इतिहास में सबसे साहसी खोज और बचाव अभियानों में से एक था, जिसे सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। ट्रंप ने लिखा, कि मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है, कि पूरी तरह से स्वस्थ और सुरक्षित हैं।
गौरतलब है, कि शुक्रवार (3 अप्रैल 2026) को ईरान और अमेरिका के बीच जारी सैन्य संघर्ष के दौरान अमेरिकी लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा ईरान ने किया था। इसके बाद जेट में सवार दोनों पायलट गायब थे। जेट के अन्य चालक को बचाने के बाद दूसरे पायलट को भी अमेरिका ने ईरान की नाक के नीचे बचा लिया है। अब उसे अमेरिका लाने की प्रक्रिया चल रही है।
