
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर गिरफ्तार, (चित्र साभार: X)
हरियाणा के गुरुग्राम से कोलकाता पुलिस ने बीते शुक्रवार (30 मई 2025) को इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर और पुणे की लॉ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली युवती शर्मिष्ठा पनोली को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है, कि शर्मिष्ठा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट में बॉलीवुड अभिनेताओं पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चुप रहने का आरोप लगाया गया था। हालाँकि बाद में युवती ने अपना वीडियो डिलीट कर माफी माँग ली थी।
जानकारी के अनुसार, शर्मिष्ठा पानोली ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में बोलते समय उन्होंने एक मजहब विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। शिकायत मिलने के बाद कोलकाता पुलिस ने मामला दर्ज किया। इस पोस्ट के बाद उन्हें इंटरनेट मीडिया पर रेप करने से लेकर ‘सर तन से जुदा’ की धमकियाँ भी मिल रही थी।
सोशल मीडिया पर आलोचना और धमकियाँ मिलने के बाद शर्मिष्ठा ने वीडियो हटा दिया था और बिना शर्त माफी मांगते हुए कहा, कि उनका कभी किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था। हालांकि कोलकाता में उनके खिलाफ पहले ही शिकायत दर्ज कर हो चुकी थी। जिसके बाद शुक्रवार को हरियाणा के गुरुग्राम से कोलकाता पुलिस उनको अरेस्ट कर अपने साथ ले गई।
Kolkata, West Bengal: Kolkata Police arrested a law student Sharmistha Panoli from Pune in Gurgaon for allegedly hurting religious sentiments through social media posts on Operation Sindoor. She was brought to Kolkata on transit remand and produced before the Alipore CJM Court.… pic.twitter.com/jxDpcVSzlJ
— IANS (@ians_india) May 31, 2025
शनिवार (31 मई 2025) को शर्मिष्ठा पनोली को कोलकाता की अलीपुर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें 13 जून तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बता दें, कि न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद शर्मिष्ठा बेहद गुस्से में नजर आई। पुलिस की गाड़ी में बैठने के दौरान शर्मिष्ठा ने कहा, “लोकतंत्र में रहते हुए जिस तरह से उसका उत्पीड़न किया गया है, ये लोकतंत्र नहीं है।”