BMC चुनाव में BJP को मिला प्रचंड बहुमत, (चित्र साभार: दैनिक जागरण)
महाराष्ट्र की सियासत के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे BMC चुनाव के नतीजे लगातार सामने आ रहे है। सभी की नजरें बीएमसी चुनाव के रिजल्ट पर अटकी हुई हैं। अब तक के नतीजों में बीजेपी का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। ऐसे में 2026 में भाजपा की सफलता को स्थानीय राजनीतिक समीकरणों में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।
महाराष्ट्र की राजनीति के लिए ‘मिनी विधानसभा’ कहे जाने वाले 29 महानगरपालिकाओं के चुनावी दंगल में मुंबईकर ने फडणवीस-शिंदे की जोड़ी पर भरोसा जताया है। अब केंद्र-राज्य और BMC में बीजेपी गठबंधन का परचम लहराएगा। इसके साथ ही मुंबई की जनता ने ठाकरे परिवार को बड़ा झटका देते हुए उसका 25 साल का वर्चस्व खत्म कर दिया।
#WATCH | Delhi: Celebrations at the BJP Headquarters as the party leaders distribute sweets following Maharashtra civic body elections, which show BJP-Shiv Sena’s Mahayuti leading. pic.twitter.com/GBXQYGfJkI
— ANI (@ANI) January 16, 2026
बीएमसी चुनाव रिजल्ट 2026 के रुझानों में भाजपा शतक के करीब पहुंच चुकी है। चुनाव में महायुति ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। इसका मतलब है, कि बीएमसी से अब ठाकरे का राज खत्म हो चुका है। महाराष्ट्र पूरी तरह भगवा मय होता दिख रहा है। बीएमसी चुनाव में भाजपा ने जीत का परचम लहरा दिया है। इसके साथ ही भाजपा का 25 साल का वनवास खत्म होता दिख रहा है।
बता दें, कि 1997 से 2022 तक शिवसेना के 12 मेयर रहे। 1997 में मिलिंद वैद्य ने लंबे समय बाद शिवसेना के मेयर पद हासिल किया था। इसके बाद 2022 तक यह पद शिवसेना के पास ही रहा। किशोरी पेडनेकर निवर्तमान मेयर रहीं। उनका कार्यकाल 2022 में खत्म हुआ। हालांकि 2026 में हुए BMC चुनाव के नतीजों में बाला साहेब ठाकरे की विरासत को बचाने में ठाकरे ब्रदर्स नाकाम रहे।
