
(फोटो साभार: ANI)
राष्ट्रपति भवन में मंगलवार (27 मई 2025) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश की अलग-अलग विभूतियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह के दूसरे चरण में सौम्यता और वात्सल्य की प्रतिरूप साध्वी ऋतंभरा को सामाजिक कार्य के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण सम्मान दिया गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति द्वारा नागरिक अलंकरण समारोह में साध्वी ऋतम्भरा को पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। सीएम धामी ने उत्तराखंड की प्रतिष्ठित समाज सेविका राधा भट्ट, प्रतिष्ठित यात्रा लेखक ह्यूग गैंट्ज़र और कोलीन गैंट्ज़र (मरणोपरांत) को पद्म श्री से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी।
सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में लिखा, “नई दिल्ली में आज आदरणीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा परमपूज्य साध्वी ऋतम्भरा जी को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। साध्वी जी श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से धर्म, संस्कृति और अध्यात्म का आलोक जन-जन तक पहुंचा रही हैं।”
नई दिल्ली में आज आदरणीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा परमपूज्य साध्वी ऋतम्भरा जी को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
साध्वी जी श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से धर्म, संस्कृति और अध्यात्म का आलोक जन-जन तक पहुंचा रही हैं। उन्होंने अनाथ… pic.twitter.com/ctNGiVN2ko
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) May 27, 2025
मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “साध्वी ऋतम्भरा जी ने अनाथ और निराश्रित बच्चों को वात्सल्य की छांव दी, मातृत्व की ममता दी और जीवन को नया अर्थ दिया। यह सम्मान उनके त्याग, तपस्या और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित जीवन का गौरवपूर्ण प्रतीक है।”
सीएम धामी ने उत्तराखंड की प्रतिष्ठित समाज सेविका राधा भट्ट को पद्म श्री से सम्मानित किए जाने पर कहा, सुश्री राधा बहिन भट्ट जी को आदरणीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से अलंकृत किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
सुश्री राधा बहिन भट्ट जी को आदरणीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से अलंकृत किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
उत्तराखंड की प्रतिष्ठित समाज सेविका राधा जी वर्षों से बालिकाओं और महिलाओं की शिक्षा, सशक्तिकरण और सामाजिक उत्थान के लिए कार्य कर… pic.twitter.com/kasoXcgeeu
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) May 27, 2025
उन्होंने कहा, “उत्तराखंड की प्रतिष्ठित समाज सेविका राधा जी वर्षों से बालिकाओं और महिलाओं की शिक्षा, सशक्तिकरण और सामाजिक उत्थान के लिए कार्य कर रही हैं। उनका जीवन समाज सेवा, नारी गरिमा और गांधीवादी मूल्यों की जीवंत गाथा है। यह उनके अथक परिश्रम, समर्पण और समाजसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का सम्मान है।”
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड के प्रतिष्ठित यात्रा लेखक ह्यूग गैंट्ज़र और कोलीन गैंट्ज़र को राष्ट्रपति द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किए जाने पर अपने संदेश में लिखा, “भारत में यात्रा लेखन की एक विशिष्ट विधा को गढ़ने वाले इस युगल ने 30 से अधिक पुस्तकें और 3,000 से अधिक लेखों और फीचर के माध्यम से देश की सांस्कृतिक विविधता और पर्यटन को शब्दों में जीवन दिया। उनका योगदान भारतीय साहित्य व शिक्षा जगत के लिए अत्यंत प्रेरणादायक और अमूल्य है।”
उत्तराखंड के प्रतिष्ठित यात्रा लेखक श्री Hugh Gantzer जी और स्व. Colleen Gantzer जी (मरणोपरांत) को आदरणीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई।
भारत में यात्रा लेखन की एक विशिष्ट विधा को गढ़ने वाले इस युगल ने 30 से अधिक… pic.twitter.com/MwDLZX1RtW
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) May 27, 2025
बता दें, कि राष्ट्रपति से पद्म भूषण सम्मान पाने वाली साध्वी ऋतंभरा ने राम मंदिर आंदोलन में विशेष भूमिका निभाई थी। आंदोलन के दौरान उनके भाषणों की गूँज देशभर में फैली। साध्वी ने सामाजिक कार्यों में हमेशा सबसे आगे आकर काम किया। राम मंदिर आंदोलन के बाद उन्होंने वृंदावन में 2001 में वात्सल्य ग्राम की स्थापना कर सैकड़ों निराश्रित बच्चों को आश्रय दिया।
पदमश्री से सम्मानित राधा भट्ट उत्तराखंड की एक प्रसिद्ध समाज सेविका है। 1975 में चिपको आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभा चुकी राधा भट्ट ने ग्रामीण इलाकों में महिलाओं और बच्चों की सेवा लिए बेरीनाग ग्राम स्वराज्य मंडल की स्थापना की। उन्हें इससे पहले जमनालाल बजाज पुरस्कार, गोदावरी पुरस्कार, इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार (भारत सरकार) (पर्यावरण), मुनि संतबल पुरस्कार और स्वामी राम मानवतावादी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
पदमश्री से सम्मानित ह्यूग गैंट्ज़र व उनकी पत्नी स्व. कोलीन गैंट्ज़र को उत्तराखंड के प्रसिद्ध यात्रा वृतांत लेखक के तौर पर पहचाना जाता है। ह्यूग भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी हैं और कमांडर के पद से सेवानिवृत्त हुए। भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त होने के उपरांत ह्यूग व उनकी पत्नी ने यात्रा वृतांत लेखन की विशिष्ट शैली की शुरुआत की।