सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले हनुमान अंश के मेकर्स,(फोटो साभार: X@CMOfficeUP)
हनुमान अंश इस समय बॉलीवुड की सबसे ऐतिहासिक फिल्म बन चुकी है। इन दिनों सिनेमाघरों में फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है। भारत में फिल्म 150 करोड़ रुपये के कलेक्शन के करीब पहुंच गई है। इसी बीच फिल्म के निर्माता, निर्देशक और प्रमुख कलाकारों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने फिल्म बनाने के अपने अनुभव शेयर किए और उससे जुड़ी कई बातों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री योगी ने फिल्म और टीम के प्रयासों की सराहना कर उनका उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस मुलाकात की तस्वीरें भी शेयर की हैं।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी से आज लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर फिल्म 'हनुमान अंश' के निर्माता-निर्देशक एवं कलाकारों ने शिष्टाचार भेंट की। pic.twitter.com/OSP2CiIMA8
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) September 8, 2026
इस दौरान डायरेक्टर डॉ. विशाल चतुर्वेदी और शोभिनव ने CM योगी को फिल्म की विषयवस्तु और उसकी आध्यात्मिक यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। टीम ने मुख्यमंत्री को फिल्म की कुछ महत्वपूर्ण झलकियां भी दिखाईं, जिनमें गुरु गोरखनाथ जी से जुड़े दृश्य और नाथ परंपरा से संबंधित महत्वपूर्ण प्रसंग शामिल थे।
करीब दो करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ के निर्देशक एवं निर्माता विशाल चतुर्वेदी ने मुलाकात के बाद कहा, कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं संत परंपरा से आते हैं, इसलिए टीम ने उन्हें फिल्म का वह हिस्सा भी दिखाया जो भारतीय सभ्यता और आध्यात्मिक परंपरा से जुड़ा है।
गौरतलब है, कि हनुमान अंश साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्म बनकर उभरी है। नीम करौरी बाबा की जिंदगी पर बनी श्रद्धा से भरपूर यह फिल्म अब 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने के बेहद करीब पहुंच चुकी है। छोटे बजट में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 170 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।