सांकेतिक चित्र
घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपए की बढ़ोत्तरी के बाद अब सरकार ने LPG सिलेंडर की बुकिंग के नियम में अहम बदलाव किया है। सरकार ने जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए LPG बुकिंग का समय 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, “कुछ ऐसे मामले भी सामने आए हैं, जहां जो लोग पहले 55 दिनों में सिलेंडर बुक करते थे, अब उन्होंने 15 दिनों में LPG बुक करना शुरू कर दिया है, इसलिए सरकार को नियम में तब्दीली लानी पड़ी है।
सरकारी सूत्रों का कहना है –
LPG पर:
*जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए LPG बुकिंग का समय 21 से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है*कुछ ऐसे मामले भी सामने आए हैं जहां जो लोग पहले 55 दिनों में LPG सिलेंडर बुक करते थे, उन्होंने अब 15 दिनों में LPG सिलेंडर बुक करना शुरू कर दिया है।…
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 9, 2026
सरकार ने रिफाइनरियों को LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का आदेश दिया है। साथ ही कमर्शियल कनेक्शन के बजाय घरेलू LPG को प्राथमिकता देने का आदेश दिया गया है। सरकार का कहना है, कि घरेलू ग्राहक हमेशा प्राथमिकता में रहेंगे।
गौरतलब है, कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य संघर्ष का प्रभाव अब देश में गैस की आपूर्ति व्यवस्था पर भी देखने को मिल रहा है। हालांकि सरकार का कहना है, कि एलपीजी की किल्लत न हो, इसके लिए और वैश्विक सहयोगियों की तलाश की जा रही है। सरकार ने अल्जीरिया, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, नॉर्वे जैसे देशों से LPG खरीदने के लिए संपर्क किया है।
