अमेरिकी हमलों में IRGC इंटेलिजेंस चीफ माजिद खादेमी की मौत, (फोटो साभार: X@AJENews)
ईरान और अमेरिका-इजराइल युद्ध के बीच ईरान को बड़ा झटका लगा है। अमेरिका-इस्राइल के हमलों में ईरान के सबसे शक्तिशाली और विशिष्ट सैन्य बल इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के खुफिया प्रमुख की मौत हो गई है। ईरानी मीडिया ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। वहीं इजरायली रक्षा मंत्री ने भी इस खबर को लेकर बयान जारी किया है।
आईआरजीसी ने अपने टेलीग्राम चैनल पर खुफिया विभाग के प्रमुख की मौत की पुष्टि करते हुए माजिद खादेमी की हत्या के लिए अमेरिकी-इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि, हमले की सटीक जगह का तुरंत पता नहीं चल सका है। सोमवार सुबह तेहरान और आसपास के क्षेत्रों में इस्राइल-अमेरिका ने संपत्तियों को लक्षित करने वाले भारी हवाई हमलों को अंजाम दिया।
🔴 ELIMINATED: Majid Khademi, the Head of Intelligence of the IRGC.
Khademi was one of the IRGC’s most senior commanders and had accumulated extensive experience over many years.
Khademi worked to advance terrorist attacks worldwide, and was responsible for monitoring Iranian… pic.twitter.com/iASwqdOmoe
— Israel Defense Forces (@IDF) April 6, 2026
बता दें, ईरान ने बीते साल जून में ब्रिगेडियर जनरल माजिद खादेमी को खुफिया विभाग का प्रमुख बनाया था। खादेमी को ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई का भरोसेमंद माना जाता था। खादमी को आईआरजीसी में लंबा अनुभव रहा। इसके अलावा वह कई जासूसी अभियानों से संबंधित गतिविधियों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुका है।
गौरतलब है, कि माजिद खादेमी की मौत ऐसे वक्त में हुई जब पाकिस्तान, मिस्र और तुर्किए सहित कई देशों द्वारा मध्यस्थता के प्रयास किये जा रहे है। मध्यस्थता में 45-दिवसीय युद्धविराम ढांचे की समीक्षा वाशिंगटन और तेहरान दोनों द्वारा की जा रही है। प्रस्ताव में होर्मुज स्ट्रेट को खोलने की भी शर्त रखी गई है। इसके अलावा मिडिल ईस्ट में हमले रोकने की शर्त रखी गई है।
