
अंतरिक्ष स्टेशन, (फोटो साभार : @IndianTechGuide)
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के चेयरमैन वी नारायणन ने गुरुवार को समाज सुधारक राममोहन राय की 253वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान बताया, कि इसरो स्वदेशी अंतरिक्ष स्टेशन को कक्षा में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने बताया, कि यह भारत की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं में एक साहसिक छलांग है। अंतरिक्ष स्टेशन का वजन 50 टन से अधिक होगा।
राम मोहन मिशन द्वारा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत के दौरान इसरो अध्यक्ष वी. नारायणन ने चंद्रयान-4 मिशन के विषय में जानकारी देते हुए बताया, कि “चंद्रयान-4 एक सैंपल रिटर्न मिशन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार ने इस परियोजना को मंजूरी दे दी है। हम वर्तमान में इसके डिजाइन पर काम कर रहे हैं और अगले ढाई साल में हमारे पास चंद्रयान-4 मिशन होगा।
#WATCH | Kolkata: ISRO Chief V Narayanan says, "Chandrayaan-4 is a sample return mission. The Prime Minister and the Government of India have approved the project. We are currently working on the design, and in another 2.5 years, we will have the Chandrayaan-4 mission.… pic.twitter.com/hiIQN242gj
— ANI (@ANI) May 22, 2025
उन्होंने बताया, कि चंद्रयान-5 JAXA के साथ एक संयुक्त सहयोग है। यह एक नया मिशन है और इससे बहुत सारे वैज्ञानिक डेटा मिलने की उम्मीद है और हम इस पर काम कर रहे हैं। इसरो अध्यक्ष ने वर्ष 2028 के अंत तक इस मिशन के पूरा होने की उम्मीद जताई है। उन्होंने यह भी कहा, कि अंतरिक्ष विभाग देश के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर काम कर रहा है।
इसरो अध्यक्ष नारायणन ने कहा, ‘फिलहाल, कक्षा में हमारे 57 उपग्रह हैं, जो मौसम के पूर्वानुमान से लेकर सबसे दूरदराज के क्षेत्रों में शिक्षा पहुंचाने तक, विभिन्न मुद्दों पर अपडेट जानकारी और डेटा प्रदान करके जनता की सेवा कर रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) वर्ष 2035 तक भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन को कक्षा में स्थापित करने की योजना पर कार्य कर रहा है। यह भारत का पहला स्थायी कक्षीय अनुसंधान स्टेशन होगा, जो पृथ्वी से लगभग 400-450 किमी की ऊँचाई पर परिक्रमा करेगा। यह दीर्घकालिक अंतरिक्ष यात्रा और भविष्य के चंद्रमा व मंगल मिशन के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा।