CBSE ने री-चेकिंग के लिए जारी किया अपडेट (फोटो साभार : TOI)
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 12वीं के उन छात्रों के लिए एक जरूरी अपडेट जारी किया गया है, जो अपनी उत्तर पुस्तिका दोबारा चेक करवाना चाहते हैं। बोर्ड ने बताया है, कि ‘पोस्ट-रिजल्ट एक्टिविटी पोर्टल’ अब 1 जून 2026 से काम करना शुरू करेगा। हालांकि पहले पोर्टल 29 मई 2026 से खुलना था, लेकिन अब तारीख बदल दी गई है।
CBSE बोर्ड ने छात्रों की सहायता के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर और ईमेल एड्रेस भी जारी किया है। बोर्ड ने तारीख आगे बढ़ाने की मुख्य वजह भी साफ की है। दरअसल बोर्ड की मंशा है, कि जब पोर्टल खुले, तो उस पर कोई तकनीकी खराबी न आए। अक्सर रिजल्ट के बाद भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट क्रैश हो जाती है, इसलिए थोड़ा और वक्त लिया गया है ताकि पोर्टल का सिस्टम मजबूत रहे।
Press Statement
In order to ensure a transparent and glitch-free process for verification and re-evaluation of answer books of students who intend to submit their applications on the Post-Result Activities portal, it has been decided that the designated portal will now be…— CBSE HQ (@cbseindia29) May 29, 2026
CBSE की नई व्यवस्था के तहत वही छात्र री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर पाएंगे, जिन्होंने पहले अपनी उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी हासिल की है। स्कैन कॉपी देखने के बाद छात्र तय कर सकेंगे, कि उन्हें किन सवालों में दोबारा जांच की जरूरत महसूस हो रही है। बोर्ड का कहना है, कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य छात्रों को पारदर्शी व्यवस्था देना है, ताकि वे स्वयं कॉपी देखकर फैसला ले सके।
दरअसल, 12वीं का रिजल्ट आने के बाद कई छात्रों को लगता है, कि उनके अंक कम आए हैं या कॉपी ठीक से नहीं जाँची गई, तो ऐसे छात्रों को बोर्ड दो तरह के मौके देता है। पहला ‘वेरीफिकेशन’ है, जिसमें सिर्फ नंबरों की गिनती दोबारा जाँची जाती है। दूसरा ‘री-इवैल्यूएशन’ है, जिसमें पूरी कॉपी को फिर से ध्यान से देखा जाता है। इसके लिए छात्रों को 1 जून से पोर्टल पर आवेदन करना होगा।
छात्रों की परेशानियों को देखते हुए CBSE बोर्ड का कहना है, कि अगर छात्रों को फॉर्म भरने या रिजल्ट से जुड़ी कोई भी उलझन है, तो वे सीधे बोर्ड से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए CBSE ने टेली-काउंसलिंग हेल्पलाइन नंबर 1800 11 8004 जारी किया है, जो पूरी तरह फ्री है। इसके अलावा छात्र अपनी शिकायत resultcbse2026@cbseshiksha.in पर भी ईमेल कर सकते हैं।
