
मृतक निक्की और उसका पति विपिन भाटी की तस्वीर (फोटो साभार : अमर उजाला)
ग्रेटर नोएडा के दहेज हत्या मामले में पुलिस ने मृतक महिला के जेठ और ससुर को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आरोपी पति विपिन को पुलिस ने बीते रविवार को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। बता दें, कि घटना की जांच शुरू होते हुए मृतक महिला के ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए थे।
घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक से तीन दिन के अंदर डिटेल एक्शन रिपोर्ट देने को कहा है। आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, कानून के प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई, पीड़िता के परिजनों/गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
राष्ट्रीय महिला आयोग ने “त्रिपुरा में चलती गाड़ी में लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार” शीर्षक से प्रकाशित समाचार पर संज्ञान लिया है। माननीय अध्यक्षा श्रीमती विजया रहाटकर ने डीजीपी त्रिपुरा को पत्र लिखकर विस्तृत रिपोर्ट तीन दिन में उपलब्ध कराने, आरोपियों पर भारतीय न्याय… pic.twitter.com/9IT2kftvjK
— NCW (@NCWIndia) August 24, 2025
बता दें, कि ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र स्थित सिरसा गांव में 21 अगस्त की रात संदिग्ध परिस्थितियों में महिला के जलने का मामला सामने आया था। परिजनों का आरोप है, कि निक्की के ससुराल वाले लगातार पैसों की माँग कर रहे थे। स्कॉर्पियो और बुलेट बाइक देने के बावजूद ₹36 लाख माँग रहे थे। निक्की और उसकी बड़ी बहन कंचन की शादी एक ही परिवार में हुई थी।
आरोप है, कि दोनों बहनों के साथ ससुराल के लोग मारपीट करते थे। इस मामले में कई बार पंचायत कर समझौता करने की कोशिश की गई, लेकिन आरोपी बाज नहीं आए। आखिर में 21 अगस्त 2025 को निक्की को उसके ही बेटे और बहन के सामने आग लगाकर मार डाला। गंभीर रूप से झुलसी निक्की की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
मृतका की बहन कंचन ने बताया, कि गुरुवार को उसके सामने ही आरोपियों ने उसकी बहन निक्की को बुरी तरह पीटा और गले पर अटैक किया। जब वह बेहोश हो गई तो सास ने अपने हाथ में ज्वलनशील पदार्थ लिया और विपिन को पकड़ाया। विपिन ने पीड़ित की बहन निक्की के ऊपर डालकर उसे जिंदा जला दिया।
मृतक महिला के पिता भिखारी सिंह ने बताया, कि उनकी बेटी की शादी साल 2016 में सिरसा गांव में हुई थी। शादी में उन्होंने अपनी क्षमता के अनुसार स्कॉर्पियो गाड़ी सहित अन्य सामान दिया गया था, लेकिन ससुराल वाले 36 लाख रुपये की मांग करने लगे थे, जिसके लिए वे बेटी को काफी प्रताड़ित करते थे। हालांकि उन्होंने एक और बाइक दे दी, लेकिन फिर भी ससुराल वाले बेटी को प्रताड़ित करते रहे।
बताया जा रहा है, कि हाल ही में निक्की के पिता ने मर्सडीज खरीदी थी। आरोपी विपिन की लालची नजरें भी इस कार पर थी। इस लग्जरी कार को विपिन अपने लिए मांग रहा था। इतना ही नहीं, परिवारवालों ने आरोपी विपिन को 2024 में दिल्ली में एक लड़की के साथ घूमते हुए पकड़ा था, तब विपिन की पिटाई भी हुई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निक्की एक मेकओवर आर्टिस्ट थी और इंस्टाग्राम पर उसके 45 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स थे। निक्की की बड़ी बहन कंचन की भी शादी उसी घर में विपिन के बड़े भाई रोहित भाटी से हुई थी। यह जानकारी भी सामने आई है, कि आरोपी दोनों बहनों के इंस्टाग्राम चलाने से नाखुश था और आए दिन निक्की से लड़ाई-झगड़ा करता रहता था।