सांकेतिक चित्र
सोशल मीडिया पर इन दिनों देश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर कई तरह की अफवाहें फैल रही हैं। इन खबरों के कारण कुछ शहरों में लोगों के बीच घबराहट देखी जा रही है और कई पेट्रोल पंपों पर लंबी- लंबी कतारें लगने लगी हैं। हालाँकि, सरकारी तेल कंपनियों ने स्पष्ट कर दिया है, कि भारत में ईंधन की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति सामान्य तरीके से जारी है।
इस संबंध में भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर कहा है, कि पेट्रोल और डीजल की कमी से जुड़ी खबरें पूरी तरह से गलत हैं। कंपनियों के अनुसार, देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार मौजूद है और सप्लाई चेन सामान्य तरीके से काम कर रही है।
सभी देशवासियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना
कुछ जगहों पर पेट्रोल और डीज़ल की कमी की अफवाहें पूरी तरह निराधार हैं। भारत में ईंधन का पर्याप्त भंडार है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य रूप से चल रही है।
BPCL पूरी तरह परिचालन में है और निर्बाध ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।… pic.twitter.com/R0LT9Jgzbt
— Bharat Petroleum (@BPCLimited) March 6, 2026
पेट्रोलियम कंपनियों के मुताबिक, भारत में पेट्रोलियम उत्पादों का स्टॉक नियमित रूप से मेंटेन किया जाता है, ताकि किसी भी संभावित संकट की स्थिति में भी आपूर्ति प्रभावित न हो। BPCL ने कहा है कि कंपनी पूरी तरह से सामान्य रूप से चल रही है और देशभर में ईंधन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उल्लेखनीय है, कि तेल कंपनियों ने देश के नागरिकों से अपील की है, कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर बिल्कुल भी भरोसा न करें और किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।
