यूट्यूबर अनुराग ने शेयर किया रोते हुए वीडियो, (फोटो साभार : जागरण)
बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोभाल उर्फ यूट्यूबर UK07 राइडर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए है। साथ ही इस वीडियो में उन्होंने कई खुलासे किए है। वहीं, उनका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस उन्हें काउंसलिंग के लिए ढूंढ़ रही है।
बता दें, कि यूट्यूबर अनुराग ने बीते दिन अपने यूट्यूब चैनल पर 2 घंटे से ऊपर का वीडियो शेयर किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अनुराग अपने साथ हुए धोखे के बारे में बता रहे हैं। उनके इस वीडियो से साफ पता चल रहा है, कि वह काफी समय से मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं और इसकी वजह उन्होंने अपने परिवार वालों को बताया है।
वीडियो पोस्ट में अनुराग ने कहा, कि इंसान जीवन में पैसे चाहे कितने भी कमा ले, लेकिन जरूरी नहीं कि उसे खुशियां भी मिले। उन्होंने कहा, फेमस होना और स्टारडम होना भी बड़ा अभिशाप है। उन्होंने बताया, उन्हें किस तरह से अपने ही घर में अपनों से ही दुख मिला है। वीडियो में उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों पर भी सवाल खड़े किए हैं।
YouTuber Anurag Dobhal Breaks Down in Emotional ‘Last Video’, Alleges Family Harassment#AnuragDobhal #YouTubeNews #EmotionalVideo #FamilyHarassment #ViralVideo pic.twitter.com/hEqhKsKJWc
— Manchh (@Manchh_Official) March 5, 2026
यूट्यूबर ने कहा, कि उन्होंने हमेशा अपनी जरूरतों के आगे अपने माता-पिता की जरूरतों को ऊपर रखा, लेकिन उन्होंने आखिर में उन्हें टॉर्चर किया। उनका कहना है, कि सोशल मीडिया पर जो दुनिया दिखती है, वो झूठ है। उनके माता-पिता सपोर्टिव दिखते हैं, लेकिन हैं नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके माता-पिता उनके इंटरकास्ट मैरिज के खिलाफ थे।
अनुराग ने बताया, कि उनकी पत्नी भी उन्हें छोड़कर चली गई है। रोते हुए अनुराग ने कहा, कि इस मानसिक तनाव के बीच अगर मुझे कुछ होता है, तो उसके जिम्मेदार मेरे माता-पिता और भाई होंगे। उन्होंने कहा, कि सबके लिए सब कुछ किया, लेकिन आज उनके परिवार ने ही उनके साथ धोखा किया है।
बता दें, कि लोकप्रिय यूट्यूबर और बाइक राइडर अनुराग डोभाल हाल ही में बिग बॉस सीजन 17 से भी लौट कर वापस आये थे। जिसके बाद यह समय उनके करियर का शिखर पर था, फिर अचानक से पिछले कुछ महीनों से अनुराग सोशल मीडिया से गायब थे। अब अचानक सोशल मीडिया पर उनका वीडियो आया है और उनके इस वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है।
