डॉ नवजोत कौर सिद्धू ,, (फोटो साभार : X@NP_App)
पंजाब की सियासत में एक बार फिर बड़ा भूचाल आया है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने ने पार्टी से त्याग पत्र दे दिया है। उनके इस फैसले ने राज्य की सियासत में गरमा गई है। डॉ कौर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने निर्णय की जानकारी दी। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर तीखे हमले किये है।
सोशल मीडिया पोस्ट पर नवजोत कौर सिद्धू ने प्रदेश अध्यक्ष पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा, “कांग्रेस में किसी भी होनहार नेता की बात नहीं सुनी जा रही, जिस कारण उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया। पार्टी अनुशासन पर सवाल खड़ा करते हुए उन्होंने कहा, कि जहाँ उनके विरुद्ध निलंबन की नोटिस दिया गया, जबकि उन नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई, जिन्होंने खुलेआम पार्टी को चुनौती दी थी?
डॉ कौर ने प्रदेश अध्यक्ष पर निजी स्वार्थ के लिए संगठन को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए कहा, “मैं ऐसी पार्टी छोड़ रही हूँ, जहाँ काबिल और भविष्य के नेताओं की आवाज नहीं सुनी जाती।” उन्होंने आरोप लगाया, कि पार्टी में जानबूझकर गुटबाजी को बढ़ावा दिया गया और उनकी चुनावी संभावनाओं को नुकसान पहुँचाने की साजिश रची गई। उन्होंने कहा, कि उनके पास आरोपों के पुख्ता सबूत हैं।
गौरतलब है, कि सिद्धू परिवार और कांग्रेस हाईकमान के बीच लंबे वक्त से तनातनी चल रही थी। बताया जा रहा था, कि मतभेद सुलझाने के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात हो सकती है, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका। वहीं अब इस इस्तीफे के बाद उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं, जिसे पंजाब में कांग्रेस के लिए एक बड़ा राजनीतिक संकट माना जा रहा है।

