पाकिस्तान ने राहत सामग्री के नाम पर श्रीलंका को भेजा एक्सपायर माल,(फोटो साभार : NDTV)
श्रीलंका इस दशक की सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है। बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ ने श्रीलंका में भारी तबाही मचाई है। इस मुश्किल वक्त में भारत ने ‘ऑपरेशन सागर बंधू’ के तहत राहत-सामग्री कोलंबो भिजवाते हुए पड़ोसी का फर्ज निभाया है। उसी तर्ज पर पाकिस्तान ने भी राहत-सामग्री श्रीलंका भेजी। हालांकि पाकिस्तान ने जो सामग्री भेजी है, वो एक्सपायर निकली।
रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान एक बार फिर अपनी हरकतों की वजह से दुनिया के सामने हंसी का पात्र बन गया है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे पड़ोसी मुल्क ने दुनिया के सामने वाह-वाही बटोरने के लिए श्रीलंका की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया और रसद के नाम पर एक्सपायर सामान भेज दिया। दरअसल, पाकिस्तान ने श्रीलंका में जो राहत सामग्री भेजी है, वो इस्तेमाल करने लायक भी नहीं है।
श्रीलंका में मौजूद पाकिस्तान हाई कमीशन ने यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया था, कि वे हमेशा श्रीलंका के साथ खड़े हैं और राहत पैकेज भेज रहे हैं। इस दौरान सोशल मीडिया पर यूजर्स की नजर एक्सपायरी डेट पर पड़ गई। यह मामला इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया और अब पाकिस्तान का खूब मजाक उड़ रहा है।
Hi @PakinSriLanka, Just noticed you’re sending EXPIRED relief materials to Sri Lanka. https://t.co/xEVfHSoLra pic.twitter.com/o7KOx93Nsi
— Shiv Aroor (@ShivAroor) December 2, 2025
सोशल मीडिया पर इस खुलासे के बाद पाकिस्तान की खूब किरकिरी हो रही है। वहीं अब पाकिस्तान हाई कमीशन ने अपना ये पोस्ट डिलीट कर दिया है। बता दें, कि पाकिस्तान ऐसी हरकतें तुर्की के साथ भी कर चुका है। दरअसल, 2023 में तुर्की में आए भूकंप के बाद कंगाल पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ खुद राहत सामग्री लेकर तुर्की पहुंच गए, लेकिन जब ध्यान से देखा, तो पता चला ये वही राहत-सामग्री है जो तुर्की ने पाकिस्तान को बाढ़ के दौरान भेजी थी।
इसका मतलब पाकिस्तान ने तुर्की का माल उसी को ही चिपका दिया, वो भी नीचता की सारी हदें पार करते हुए। अब बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा में पुरानी और बेकार हो चुकी सामग्री भेजना पाकिस्तान की ओर से एक अविश्वसनीय और शर्मनाक कदम माना जा रहा है। यह घटना दिखाती है, कि पाकिस्तान अपनी अंतरराष्ट्रीय मदद की आड़ में किस तरह की लापरवाही कर रहा है।
बता दें, कि श्रीलंका में आए भीषण चक्रवात ‘दित्वाह’ से मची भारी तबाही के बाद राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पूरे देश में आपातकाल लगा दिया है। चक्रवात के कारण मरने वालों की संख्या 190 पहुंच गई है। जबकि 228 लोग लापता बताये जा रहे है। सोशल मीडिया पर श्रीलंका के विभिन्न प्रांतों से भूस्खलन में लोगों के दबने और अचानक आई बाढ़ में बह जाने की खौफनाक तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे है।

