
प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, (प्रतीकात्मक चित्र)
उत्तराखंड में इनदिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बादल छाए हुए हैं और कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है। वहीं देहरादून के आसपास के इलाको में भी तेज बारिश देखने को मिल रही है। जिससे तापमान में गिरावट महसूस की गई और राजधानी के लोगों को बदले मौसम ने ठंड का एहसास कराया।
पहाड़ों पर भारी बारिश और बर्फबारी के कारण ठंड की शुरुआत हो गई है। केदारनाथ धाम में इस सीजन की पहली बर्फ गिर गई है। इसके बाद से धाम में ठंड बढ़ गई है। केदारनाथ धाम में मौसम में बदलाव के बाद अक्टूबर माह में ही बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, उत्तराखंड मौसम विभाग ने कई इलाकों में अलर्ट जारी किया है।
दिनांक 06.10.2025 को जारी उत्तराखंड राज्य हेतु मौसम पूर्वानुमान एवं चेतावनी pic.twitter.com/cocMYZgQ9N
— Meteorological Centre Dehradun (@mcdehradun) October 6, 2025
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के चमोली जिले में मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की संभावना बताई है। मंगलवार 7 अक्टूबर को पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाली जगहों पर ऊंचाई वाली जगहों पर बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। पर्वतीय जिलों में बारिश के अलर्ट के चलते यात्रियों को भी ऐसी स्थिति में विशेष सावधानी बरतने का सुझाव दिया गया है।
चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को भी यात्रा रूट में संवेदनशील क्षेत्रों पर जानकारी लेने के बाद ही आगे बढ़ने के लिए कहा गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अच्छी-खासी वर्षा होने के आसार जताये है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है तो अरब सागर में शक्ति नामक तूफान के कमजोर होने से पहले नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है।