
अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री धाम के कपाट, (चित्र साभार: X/@ANINewsUP)
अक्षय तृतीय के शुभ अवसर पर आज बुधवार (30 अप्रैल 2025) को गंगोत्री धाम के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत हजारों श्रद्धालु इस दिव्य पल के साक्षी बने। कपाट खुलते ही मंदिर प्रांगण हर-हर गंगे और मां गंगा की जय के जयकारों से गूंज उठा। बता दें, कि धाम पहुंचे श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई।
उत्तरकाशी जिले में स्थित मां गंगा के गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने गंगोत्री धाम पहुंचकर मां गंगा के दर्शन किए। सीएम धामी के हेलीकॉप्टर ने हर्षिल हेलीपैड पर लैंड किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता ने सीएम धामी का भव्य स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने माँ गंगा की सम्पूर्ण विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं भारत की उन्नति हेतु प्रार्थना की।
#WATCH | Uttarakhand: Today, on the auspicious occasion of Akshaya Tritiya, the doors of Shri Gangotri Dham are going to open. Shri Gangotri temple has been decorated with flowers for this occasion.
The doors of Shri Gangotri Dham will be formally opened today for the devotees… pic.twitter.com/JEJdxzWfSZ
— ANI (@ANI) April 30, 2025
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पोस्ट पर अपने संदेश में लिखा, “आज अक्षय तृतीया की पावन तिथि पर श्री गंगोत्री धाम एवं श्री यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा-2025 का शुभारंभ हो चुका है।
आज अक्षय तृतीया की पावन तिथि पर श्री गंगोत्री धाम एवं श्री यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा-2025 का शुभारंभ हो चुका है।
चारधाम यात्रा हेतु उत्तराखण्ड आने वाले समस्त श्रद्धालुओं का प्रदेश सरकार की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। सभी यात्रियों की सुविधा के… pic.twitter.com/p9U7DZ7z9S
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) April 30, 2025
उन्होंने कहा, “चारधाम यात्रा हेतु उत्तराखण्ड आने वाले समस्त श्रद्धालुओं का प्रदेश सरकार की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। सभी यात्रियों की सुविधा के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गंगोत्री धाम में पहली पूजा पीएम नरेंद्र मोदी के नाम से की गई।
बता दें, कि गंगोत्री धाम के कपाट सुबह 10:30 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए। बुधवार सुबह सात बजे मां गंगा की डोली ने भैरव घाटी स्थित भैरव मंदिर से गंगोत्री के लिए प्रस्थान किया। लगभग साढ़े आठ बजे मां गंगा की चल विग्रह डोली गंगोत्री धाम पहुंची।
मां गंगा की डोली गंगोत्री धाम पहुंचने पर तीर्थ पुरोहितों द्वारा विधिवत पूजा अर्चना, गंगा लहरी, गंगा सहस्त्रनाम का पाठ करने के बाद रीति-रिवाज और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 10:30 पर गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिये गए। कपाट खुलने के अवसर पर गंगोत्री धाम को करीब 15 क्विंटर फूलों से सजाया गया। अब तीर्थयात्री अगले 6 महीने तक गंगोत्री धाम में मां गंगा के दर्शन कर सकेंगे।