वृंदावन पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
भारतीय क्रिकेटर टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर आध्यात्मिक नगरी वृंदावन पहुंचे। गौर करने वाली बात है, कि इस बार विराट-अनुष्का ने किसी विशेष प्रोटोकॉल के बिना हजारों श्रद्धालुओं के बीच बैठकर संत प्रेमानंद महाराज जी के सत्संग में भाग लिया।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह लगभग 5:30 बजे स्टार दंपति केली कुंज आश्रम वृंदावन पहुंचे, जहां स्टार कपल लगभग 1 घंटे तक रहे और पूज्य प्रेमानंद महाराज जी से वार्ता की। इसके बाद विराट-अनुष्का ने बिना किसी विशेष प्रोटोकॉल के संत प्रेमानंद महाराज जी के प्रवचन स्थल पर पहुंचकर साधारण श्रद्धालुओं के बीच बैठकर सत्संग सुना।
उल्लेखनीय है, कि विराट-अनुष्का इससे पहले वे संत महाराज जी से एकांतिक वार्तालाप के माध्यम से शांत वातावरण में मिलते रहे हैं, लेकिन इस बार उन्होंने सार्वजनिक सत्संग में भाग लिया।
।। जय श्री राधे राधे ।। 🌺
विराट – अनुष्का फिर पहुँचे प्रेमानंद महाराज के पास 🙏जहाँ भक्ति और प्रेम साथ चलते हैं, वहाँ सफलता और शांति अपने आप कदम रखती है। ✨
आज सुबह वृंदावन के केली कुंज आश्रम में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने प्रेमानंद महाराज से दर्शन कर आशीर्वाद लिया और… pic.twitter.com/Z46yPZAqBR
— Vijay Gautam 🚩 (@Vijay_Gautamm) February 17, 2026
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है, कि विराट-अनुष्का के इस दौरे की सूचना स्थानीय पुलिस को पूर्व में नहीं दी गई थी। हालांकि उनके आगमन की चर्चा धीरे-धीरे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच फैल गई, जिसके बाद सत्संग स्थल पर उत्सुकता और भी बढ़ गई। इसके बावजूद दंपती ने पूरी सादगी और संयम बनाए रखा।
सत्संग के दौरान संत प्रेमानंद महाराज जी ने ‘दीक्षा’ और ‘शरणागति’ के बीच के अंतर पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान विराट-अनुष्का भक्ति भाव में डूबे नजर आए और उन्होंने संगत में बैठकर महाराज जी के प्रवचनों को ध्यान लगाकर सुना। आशीर्वाद लेने के बाद दोनों ने कुछ समय आश्रम की आध्यात्मिक शांति के बीच बिताया।
बता दें, कि पिछले साल 2025 में विराट और अनुष्का ने तीन बार वृंदावन का दौरा किया था। इससे पहले जनवरी में भी विराट, अनुष्का और उनके बच्चे प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लेने वृंदावन पहुंचे थे। वहीं, मई महीने में विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के ठीक एक दिन बाद भी दोनों ने पूज्य महाराज जी से मुलाकात की थी।

