(सांकेतिक चित्र) (फोटो साभार: दैनिक जागरण
पिथौरागढ़ यूनिट से मसूरी ड्यूटी पर आए आईटीबीपी के जवान द्वारा अपने आवासीय कक्ष में आत्महत्या की सूचना से अकादमी में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और वीडियोग्राफी के बाद शव को उतारकर अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है, कि जवान ने पहले भी खुदखुशी का प्रयास किया था।
मसूरी पुलिस ने बताया, कि मंगलवार 10 फरवरी को ITBP अकादमी मसूरी द्वारा सूचना दी गई, कि ड्यूटी पर तैनात एक जवान ने आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान यूनिट 14 पिथौरागढ़ पर नियुक्त कांस्टेबल चेतराम मीणा (38) पुत्र राम फल मीणा, निवासी ग्राम भौबता, पोस्ट बसवा, जिला दौसा, राजस्थान के रूप में हुई है।
मसूरी कोतवाल देवेंद्र चौहान के मुताबिक, आईटीबीपी अधिकारियों ने पुलिस को बताया है, कि मृतक जवान करीब दो महीने पहले ही पिथौरागढ़ से मसूरी ड्यूटी पर आया था। अधिकारियों ने यह भी बताया, कि कॉन्स्टेबल चेतराम मीणा द्वारा जुलाई 2025 में पिथौरागढ़ में भी आत्महत्या का प्रयास किया गया था। जिसके बाद उसका उपचार और काउंसलिंग कराई गई थी।
फिलहाल पुलिस द्वारा शव के पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस का कहना है, कि इस घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

