प्रतीकात्मक चित्र
मुंबई के सांताक्रूज ईस्ट से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने 42 वर्षीय प्रेमी के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला कर दिया। घटना का कारण प्रेमी द्वारा शादी से इंकार किया जाना बताया जा रहा है। घटना के बाद महिला फरार है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, आरोपित महिला और पीड़ित के बीच पिछले सात सालों से अवैध संबंध थे। महिला ने कई बार अपने प्रेमी के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन पुरुष मित्र हर बार इस बात को टालता रहा। 31 दिसंबर की रात महिला ने न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के बहाने अपने प्रेमी को घर बुलाया। आधी रात लगभग 1:30 बजे दोनों के बीच शादी को लेकर जमकर झगड़ा हुआ।
विवाद के दौरान आरोपित महिला ने चाकू से हमला कर प्रेमी के प्राइवेट पार्ट को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद पीड़ित किसी प्रकार भागकर घर पंहुचा और घटना की जानकारी अपने भाई को दी। पीड़ित को पहले एन देसाई अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया।
चिकित्सकों के अनुसार, घायल शख्स के घाव गंभीर है और सर्जरी की आवश्यकता हो सकती है। पुलिस ने आरोपित महिला के खिलाफ BNS की धाराओं में मामला दर्ज किया है। फरार महिला की तलाश में कई टीमों को लगाया गया है। जाँच में सामने आया है, कि आरोपित महिला पीड़ित की बहन की भाभी है और दोनों के बीच बीते सात साल से अवैध संबंध थे।
