
सांकेतिक चित्र, (फोटो साभार: canva.com
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के यशवंत नगर इलाके में आवारा कुत्तों के झुंड ने एक मासूम बच्ची पर हमला कर उसे नोंच-नोंच कर मार डाला। सुबह सैर पर निकले एक पुलिस कांस्टेबल ने कुत्तों को बच्ची को नोचते हुए देखा। गंभीर रूप से घायल बच्ची को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना रविवार (20 अक्टूबर 2025) की सुबह लगभग साढ़े तीन बजे घटित हुई। परी गोस्वामी नाम की बच्ची रविवार को अपनी मां और बड़ी बहन के साथ बिहार स्थित अपने पैतृक घर जाने वाली थी, लेकिन उसने अपने पिता के साथ ही रहने का फैसला किया और बिहार नहीं गई।
पुलिस के अनुसार, बच्ची के पिता घर पर सो रहे थे, तब परी कथित तौर पर अपनी मां को ढूंढ़ते हुए घर से बाहर निकली और गली में भटक गई, इस दौरान आवारा कुत्तों के एक झुंड ने उस पर हमला कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया, कि 6-7 कुत्तों के एक झुंड ने परी को घेरकर हमला किया। कुत्तों का झुंड उसे घसीटते हुए सुनसान प्लॉट में ले गया।
पुलिस ने बताया, कि मृतक बच्ची के पिता दीपक गोस्वामी बिहार के रहने वाले है। दिवाली पर बिहार जाने को लेकर उनका पत्नी से झगड़ा हो गया था। शनिवार की रात दीपक ने पत्नी को रेलवे स्टेशन पर छोड़ा था। अगले दिन तड़के सुबह परी अपने पिता और बड़ी बहन की नजरों से बचकर माँ को ढूँढते हुए घर से बाहर निकल गई, तभी उसे आवारा कुत्तों ने निशाना बना लिया।