उत्तराखंड में SIR की तैयारियां तेज
उत्तराखंड में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारियां तेज हो गई हैं। वर्तमान समय में मतदाता सूची की मैपिंग की जा रही है। इसी क्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अपर सचिव ग्राम्य विकास और निदेशक शहरी विकास विभाग को निर्देश दिए, कि इस संबंध में जल्द से जल्द तकनीकी रूप से दक्ष युवाओं को इस अभियान में शामिल किया जाए।
शुक्रवार को उत्तराखंड में आगामी अप्रैल माह में होने वाले SIR को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने शुक्रवार को सचिवालय में SIR के लिए तैनात नोडल अधिकारियों की बैठक ली और तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में सीईओ ने संबंधित अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।
सीईओ ने बैठक में बताया, कि प्रदेश के सभी बूथ लेवल ऑफिसर्स के साथ आईटी वॉलंटियर्स की तैनाती की जा रही है। ये सभी वालंटियर्स गणना प्रपत्र के डिजिटलाइजेशन में सहायता करेंगे। इसके साथ ही गणना प्रपत्र बांटने और उसके संकलन में भी सहायता करेंगे।
उत्तराखण्ड में आगामी अप्रैल माह में होने वाले SIR को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सचिवालय में SIR के लिए तैनात नोडल अधिकारियों की बैठक ली और तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में सीईओ ने संबंधित अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।
सीईओ ने बैठक… pic.twitter.com/w1rERDYK1L
— Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) March 20, 2026
गौरतलब है, कि विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान बीएलओ को अधिक मेहनत ना करना पड़े और आसानी से एसआईआर के काम को पूरा किया जा सके इसके लिए ही प्रदेश में प्री- एसआईआर की प्रक्रिया शुरू की गई। जिससे साल 2025 की मतदाता सूची को साल 2003 के मतदाता सूची से मैपिंग की जा सके।
वर्तमान समय तक करीब 87 फीसदी से अधिक मतदाताओं की मैपिंग की जा चुकी है। ऐसे में अब मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से एसआईआर के दौरान प्रदेश में तैनात सभी बीएलओ की तकनीकी मदद के लिए आईटी वॉलंटियर तैनात करने का निर्णय लिया है। प्रदेश के 11733 बूथों पर आईटी वॉलंटियर की तैनाती की जाएगी।
