
पीएम मोदी ने अहमदाबाद में घटनास्थल का लिया जायजा, (फोटो साभार: X/@AHindinews)
अहमदाबाद में बीते गुरुवार 12 जून की दोपहर हुए प्लेन क्रैश की भयावह और दिल दहलाने वाले हादसे के बाद देश भर में शोक का माहौल है। अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर विमान एआई- 0171 उड़ान भरने के चंद मिनटों के भीतर ही एक मेडिकल कालेज के हास्टल के भवन से टकराते हुए मेस पर जा गिरा। इस दौरान विमान धमाके के साथ आग के गोले में तब्दील हो गया।
इस घटना के बाद शुक्रवार (13 जून 2025) की सुबह एअर इंडिया विमान हादसे की जगह पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों और अधिकारियों से गुरुवार को हुए दर्दनाक हादसे की जानकारी ली। पीएम मोदी के साथ नागरिक उड्डयन मंत्री रामनोहन नायडू, गुजरात के गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, गृह मंत्री हर्ष संघवी और केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल भी उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, "आज अहमदाबाद में दुर्घटनास्थल का दौरा किया। तबाही का मंजर दुखद है। अधिकारियों और टीमों से मुलाकात की जो घटना के बाद अथक परिश्रम कर रहे हैं। हमारी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने इस अकल्पनीय त्रासदी में अपने प्रियजनों को खो दिया है।"… pic.twitter.com/ZSwgYmgPxB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 13, 2025
अहमदाबाद में क्रैश हुए विमान के मलबे के पास पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेहद बारीकी और विस्तार से दुर्घटना के बाद के हालात और रेस्क्यू अभियान की जानकारी ली। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद पीएम मोदी ने सिविल अस्पताल में हादसे में इकलौते बचे शख्स विश्वकुमार रमेश से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने रमेश का हाथ पकड़ा और उसे हौसला दिया।
#WATCH प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। pic.twitter.com/41nOzekEvF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 13, 2025
बता दें, कि विश्वकुमार रमेश बोइंग 787 ड्रीमलाइनर की ‘ए11’ सीट पर था, जिसमें 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे, वह अपने भाई के साथ लंदन जा रहे थे। अहमदाबाद सिविल अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में कार्यरत डॉ. शरीक एम ने बताया कि रमेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसकी हालत स्थिर है।
गुरुवार को दोपहर अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर इंडिया का उड़ान भरने के चंद मिनटों बाद मेघानीनगर इलाके में जहाज क्रैश हो गया। प्लेन क्रैश होकर बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर गिरा। इस दौरान हॉस्टल में मौजूद लोग भी हताहत हुए। इस पूरे हादसे में अब तक यात्रियों समेत अन्य लोगों को मिलाकर 265 लोगों की मौत हुई है।
हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय रूपाणी का निधन भी हुआ है। उनकी मौत के बाद लंदन से उनका परिवार शुक्रवार को भारत पहुँचा। प्लेन क्रैश में मृतक लोगों की पहचान के लिए उनका डीएनए टेस्ट भी किया जाएगा। इसके लिए मृतकों के परिजनों के सैंपल लिए जाएँगे। यात्रियों में 169 भारतीय नागरिकों समेत ब्रिटेन, पुर्तगाल और कनाडा के नागरिक शामिल थे।