बॉलीवुड अभिनेता मनोज बायपेयी, (फोटो साभार :NDTV)
बॉलीवुड अभिनेता मनोज बायपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ को लेकर जारी भारी हंगामे के बाद आखिरकार नेटफ्लिक्स ने इस फिल्म का नाम बदलने को लेकर हाई कोर्ट में शपथ पत्र दाखिल किया है। नेटफ्लिक्स ने अदालत को बताया, कि वे फिल्म का शीर्षक बदलेंगे और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध फिल्म से संबंधित सभी प्रचार सामग्री को भी हटा दिया गया है।
दिल्ली हाईकोर्ट में मंगलवार को जस्टिस पुरुषेन्द्र कुमार कौरव द्वारा फिल्म की प्रस्तावित रिलीज को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान नेटफ्लिक्स ने कोर्ट को बताया, कि फिल्म को नए टाइटल के साथ रिलीज किया जाएगा। अदालत को बताया गया, कि इस फिल्म से जुड़ी सभी तरह की प्रमोशन सामग्री भी सभी जगहों से हटा ली गई है।
Title changed, promos withdrawn: ‘Ghooskhor Pandat’ producers, Netflix tell Delhi High Court
Read here: https://t.co/kN0vJECmwk pic.twitter.com/P095PIrCL9
— Bar and Bench (@barandbench) February 10, 2026
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, याचिकाकर्ता महेंद्र चतुर्वेदी द्वारा याचिका में कहा गया, फिल्म का नाम ‘घूसखोर पंडत’ हिंदू पुजारियों और सामाजिक व सांप्रदायिक रूप से भड़काऊ हो सकता है। याचिका में फिल्म की रिलीज और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग पर तत्काल रोक की मांग की गई थी। साथ ही फिल्म के टाइटल और प्रचार सामग्री को मानहानिकारक और आपत्तिजनक बताया गया।
याचिकाकर्ता ने फिल्म के शीर्षक पर घोर आपत्ति दर्ज करते हुए कहा, कि ‘पंडत’ शब्द का संबंध सांस्कृतिक और धार्मिक रूप से ब्राह्मण समुदाय और आचार्यों से संबंधित है। इसे भ्रष्टाचार से जोड़ना पूरे समुदाय की प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाने का सुनियोजित षड्यंत्र है। हालांकि नाम बदलने के बाद कोर्ट ने कहा, कि विवाद का मुख्य आधार समाप्त हो चुका है और इसलिए मामला निपटा हुआ माना जाता है।
उल्लेखनीय है, कि नेटफ्लिक्स ने फिल्म का नाम बदलने का निर्णय फिल्म के नाम को लेकर दर्ज कई एफआईआर, सोशल मीडिया पर हुई कड़ी आलोचना और फिल्म पर बैन लगाने को लेकर उठे बवाल के बाद लिया है। इसके अलावा फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने फिल्म पर बैन लगाने की माँग भी की थी।

