T-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाक को 61 रनों से हराया,(फोटो साभार: BCCI)
रविवार को खेले गए T-20 वर्ल्ड कप के हाईवोल्टेज मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से शिकस्त दी। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया। इस रोमांचक मुकाबले में ईशान किशन की तूफानी अर्धशतकीय पारी की मदद से टीम इंडिया ने 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए।
टीम इंडिया ने पाकिस्तान को जीत के लिए 176 रनों का लक्ष्य दिया है। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 10 विकेट पर 114 रन ही बना पाई। बता दें, कि T-20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट में भारत की यह लगातार तीसरी जीत है। वहीं, इस जीत के साथ सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली टीम ग्रुप ए की अंक तालिका में शीर्ष पर रहते हुए सुपर-8 में पहुंच गई।
हाईवोल्टेज मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कुछ अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का विकेट पहले ही ओवर में गंवा दिया था, लेकिन फिर ईशान किशन ने मोर्चा संभाला और 27 गेंदों में अर्धशतकीय पारी खेली। ईशान ने 40 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्कों के दम पर 77 रनों की शानदार पारी खेली।
भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 रनों का लक्ष्य।
कोलंबो में खेले जा रहे भारत बनाम पाकिस्तान के मुकाबले में भारत ने टॉस हार कर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 7 विकेट पर 175 रन बनाए हैं।
ईशान किशन ने शानदार 77 रनों की पारी खेली।#T20WorldCup | #MenInBlue pic.twitter.com/HL47TsG5KT
— Akashvani News Uttarakhand 🇮🇳 (@airnews_ddn) February 15, 2026
इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 32, तिलक वर्मा ने 25 और शिवम दुबे ने 27 रनों की पारी खेली। इसके बाद टीम इंडिया ने गेंदबाजी में भी खूब धूम मचाई। मैच में सबसे ज्यादा हार्दिक पांड्या ने 3 विकेट लिए। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। वहीं तिलक वर्मा और कुलदीप यादव के खाते में 1-1 विकेट आया।
पाकिस्तान के लिए उस्मान खान ने सबसे अधिक 44 रनों की पारी खेली। मैच में न तो साहिबजादा फरहान चले, न ही बाबर आजम कुछ कमाल दिखा पाए। वहीं बड़बोले सैम अयूब और सलमान अली आगा की हालत और भी बुरी रही। जसप्रीत बुमराह ने उन्हें दूसरे ओवर में ही चलता कर दिया। 176 रनों के लक्ष्य के सामने पूरी पाकिस्तानी टीम सिर्फ 114 रनों पर ही ढ़ेर हो गई।

