गौरव खन्ना ने जीता बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले,(फोटो साभार:X@dna)
सलमान खान के होस्टिंग वाले बिग बॉस 19 का फिनाले एक्टर गौरव खन्ना ने जीत लिया है। शो की ट्रॉफी के साथ ही उन्हें 50 लाख रुपये का कैश प्राइज भी मिला है। इसके अलावा गौरव ने एक टास्क के दौरान गाड़ी जीती थी, वह गाड़ी भी उन्हें ही मिलेगी। फाइनल एपिसोड में गौरव का मुकाबला फरहाना भट्ट के साथ था।
सलमान खान के रियलिटी टीवी शो बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले में टॉप-2 फानइलिस्ट के तौर पर गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट की जोड़ी पहुंची। अनुपमा जैसे तमाम टीवी सीरियल में एक्टिंग करने वाले गौरव खन्ना ने बिग बॉस सीजन 19 के 17 कंटेस्टेंट्स में टीवी सुपरस्टार के तौर पर एंट्री मारी। रियलिटी शो में गौरव खन्ना की जर्नी उतार-चढ़ाव से भरी रही।
Apni simplicity aur shaant swabhaav se #GauravKhanna bane Bigg Boss 19 ke winner ✨
Dekhiye #BiggBoss19 ka Grand Finale, abhi on #JioHotstar aur @ColorsTV par!#BiggBossOnJioHotstar #BB19OnJioHotstar pic.twitter.com/YZQaj5zloD
— JioHotstar (@JioHotstar) December 7, 2025
गौरव खन्ना को सलमान खान ने शुरू में कमजोर बताया और बाद में ‘सुपरस्टार’ कहकर तारीफ की। ग्रैंड फिलाने में टॉप-2 फाइनलिस्ट में गौरव खन्ना को ज्यादा वोट मिले और सीजन 19 की ट्रॉफी गौरव के हाथों में गई। वहीं फरहाना भट्ट बिग बॉस 19 की रनर अप रही, जबकि तीसरे नंबर पर प्रणित मोरे रहे। वहीं तान्या मित्तल और अमाल मलिक चौथे-पांचवे नंबर पर रहे।
बता दें, कि इसी साल गौरव ने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया का खिताब भी जीता है। उत्तर प्रदेश के कानपुर में जन्मे गौरव खन्ना ने 2000 के दशक की शुरुआत में इंडस्ट्री में कदम रखा था. वे पहली बार टेलीविजन शो ‘भाभी’ में दिखाई दिए थे। वे बाद में ‘जीवन साथी – हमसफर जिंदगी के’, ‘सीआईडी’, ‘तेरे बिन’ और ‘प्रेम या पहेली – चंद्रकांता’ जैसे टीवी शोज से मशहूर हुए।

