(फोटो साभार : aljazeera)
रमजान के महीने के बीच डूरंड लाइन पर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच युद्ध छिड़ गया है। बीते गुरुवार की रात से जारी खूनी संघर्ष में तालिबान ने 55 पाकिस्तानी फौजियों को मार गिराने और 19 सैन्य चौकियों पर कब्जा करने का दावा किया है। अफगानिस्तान का कहना है, कि यह कार्रवाई पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों के जवाब में की गई है।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच 21 फरवरी से शुरू हुई झड़पें 27 फरवरी 2026 को और तेज हो गईं, जब पाकिस्तान ने ‘ऑपरेशन गजब लिल हक’ के तहत अफगानिस्तान की राजधानी काबुल समेत कई इलाकों में हवाई हमले किए है। इसके जवाब में अफगान तालिबान ने भी पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं।
अफगान रक्षा मंत्रालय ने कहा, कि कुछ दिन पहले पाक फौज ने अफगान क्षेत्र का उल्लंघन करते हुए मिसाइल और हवाई हमले किए थे, जिनमें महिलाएँ और बच्चे मारे गए थे। इसके जवाब में तालिबान बलों ने पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी अफगानिस्तान के पक्तिका, पक्तिया, खोस्त, नंगरहार, कुनार और नूरिस्तान प्रांतों से लगे डूरंड लाइन के पार जवाबी हमले किए।
अफगान रक्षा मंत्रालय के बयान के अनुसार, करीब चार घंटे चली इस लड़ाई में तालिबान सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान के दो सैन्य अड्डों और 19 चौकियों पर कब्जा कर लिया, जबकि चार अन्य चौकियों से पाकिस्तानी फौजी भाग खड़े हुए। मंत्रालय ने दावा किया, कि इस दौरान 55 पाकिस्तानी फौजी मारे गए और कई को जिंदा पकड़ा गया।
Hamdullah Fitrat, deputy spokesperson for the Islamic Emirate, has said that along the hypothetical Durand Line, one headquarter and 19 checkposts of Pakistan’s military regime have so far been captured by Afghan forces in various provinces.
He stated that in these retaliatory… pic.twitter.com/tjldKWPdX7
— TOLOnews English (@TOLONewsEnglish) February 26, 2026
पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने कहा, कि केवल 2 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और 3 घायल हुए, जबकि 36 अफगान लड़ाके मारे गए। पीएम शरबाज शरीफ के प्रवक्ता ने दावा किया है, कि 133 अफगान लड़ाके मारे गए और 200 से अधिक घायल हुए है। वहीं राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा है, कि पाकिस्तान अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से कोई समझौता नहीं करेगा।
गौरतलब है, कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के खिलाफ खुले युद्ध की घोषणा कर दी है। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कई इलाकों में धमाके किए हैं। इस हमले की पुष्टि दोनों तरफ की सरकारों द्वारा की गई है।

