सीएम धामी का आंध्र प्रदेश मदनपल्ली दौरा, (फोटो साभार : X@DIPR_UK)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को आंध्र प्रदेश के मदनपल्ली पहुंचे। जहां उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा, श्रद्धेय अटल जी का सम्पूर्ण जीवन देशसेवा, सुशासन और सामाजिक उत्थान के प्रति समर्पित रहा।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री धामी ने मदनपल्ली में जनसभा को संबोधित भी किया। सीएम धामी ने कहा, “आंध्र प्रदेश भाजपा द्वारा राज्य के प्रत्येक जिले में अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा की स्थापना की जा रही है। यह मेरा भी सौभाग्य है कि मुझे देश के कुशल वक्ता, प्रेरणास्रोत अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा के अनावरण का अवसर प्राप्त हुआ।”
मदनपल्ली, आंध्र प्रदेश में देश के पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया।
इस अवसर पर स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के राष्ट्रनिर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान, सशक्त नेतृत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता… pic.twitter.com/6lgs14FGpI
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) December 14, 2025
सीएम धामी ने अपने संबोधन में पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी को नमन करते हुए कहा, “उन्होंने कवि के रूप में शब्दों को स्वर दिया और अपने विचारों और तर्कों से विरोधियों का भी सम्मान अर्जित किया।” मुख्यमंत्री ने कहा, कि उन्होंने हमेशा राष्ट्र हित को सर्वोपरि रखा और अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, कि उनके भाषण की ये पक्तियां सदैव अमर रहेंगी, कि ‘सरकारें आएगी, जाएंगी, पार्टियां बनेंगी, बिगड़ेंगी मगर ये देश हमेशा रहना चाहिए’। उन्होंने कहा, कि देश के प्रधानमंत्री के रूप में श्रद्धेय अटल जी ने सशक्त, आत्मनिर्भर देश बनने का मार्ग प्रशस्त किया।
"देश के प्रधानमंत्री के रूप में श्रद्धेय अटल जी ने सशक्त, आत्मनिर्भर देश बनने का मार्ग प्रशस्त किया।": माननीय मुख्यमंत्री @pushkardhami जी pic.twitter.com/3Mn113KtGt
— Office Of Pushkar Singh Dhami (@OfficeofDhami) December 14, 2025
सीएम धामी ने कहा, “उन्होंने सर्वप्रथम देश में गठबंधन की सरकार का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा किया। उन्होंने यह साबित किया कि यदि उद्देश्य राष्ट्र उत्थान का हो तो बहुत सारे दल भी मिलकर सरकार चला सकते हैं। आज उन्हीं की प्रेरणा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में NDA की सरकार भारत को सशक्त, शक्तिशाली, आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।”
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने कहा, कि स्टार्टअप इंडिया अभियान के माध्यम से भारत आज विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इको सिस्टम खड़ा करने वाला देश बन गया है। आज अमेरिका और यूरोप के लोग भी यह देख कर अचंभित है, कि भारत में सब्जी की छोटी सी दुकान करने वाली महिला भी यूपीआई के माध्यम से पेमेंट का लेनदेन कर रही है।
सीएम धामी ने कहा, “आज देश के अंदर विश्व स्तरीय एक्सप्रेस-वे, हाईवे और एलीवेटेड रोड का निर्माण हो रहा है। आज वंदे भारत जैसी ट्रेन भारत की पहचान बन रही है। आजादी के बाद देश में जितने एयरपोर्ट बने थे उतने तो प्रधानमंत्री मोदी के 11 साल के कार्यकाल में ही बना दिए गए हैं। आज प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में चंद्रयान-3, आदित्य-एल जैसे महत्वपूर्ण अभियानों ने सफलता हासिल की है।”
आंध्र प्रदेश के मदनपल्ली में सीएम धामी ने कहा, कि आप सभी देवभूमि से किसी न किसी रूप से जुड़े हैं। यहां पर चार धाम है। यहां आप आएंगे तो आपको भव्य केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के दर्शन होंगे।

