
उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने शौहर को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके जिस्म पर चाकू से कई वार किए और उसका प्राइवेट पार्ट भी काट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पति को अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है, कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला मौके से फरार हो गई।
जानकारी के मुताबिक, यह मामला जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मैगलगंज कचनांव गांव में सामने आया है। इलाके में रहने वाले अंसार अली के एक महिला के साथ अवैध संबंध थे। जिसकी भनक उसकी दूसरी बेगम को भी लग गई। जिसके चलते आए दिन घर में दंपति के बीच विवाद होता रहता था।
इसी बीच शनिवार (9 अगस्त 2025) को महिला ने अपने शौहर को पहले धोखे से नशीली दवा खिलाई, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद रविवार तड़के सुबह महिला ने अपने शौहर का प्राइवेट पार्ट काट दिया और चाकू से जानलेवा हमला करते हुए उसके जिस्म पर कई बार वार किए। घायल की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुँचे, हालांकि तब तक आरोपित महिला मौके से फरार हो चुकी थी।
गंभीर रूप से घायल अंसार अली को परिजन तत्काल नजदीकी अस्पताल ले गए। जिसके बाद डॉक्टरों ने पीड़ित को रायबरेली एम्स के लिए रेफर कर दिया, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित के भाई के अनुसार, जब हम घर के अंदर गए, तो भाई का शरीर खून से लथपथ था और प्राइवेट पार्ट कटा हुआ था।
थाना जगदीशपुर के ग्राम कचनांव में पति-पत्नि के विवाद में पत्नी द्वारा पति पर चाकू से हमला कर प्राइवेट पार्ट काट देने के संबन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबन्ध में #CO_मुसाफिरखाना द्वारा दी गयी बाइट। pic.twitter.com/4rYDTr2Hr6
— AMETHI POLICE (@amethipolice) August 10, 2025
थाना प्रभारी राघवेंद्र प्रताप ने बताया, कि थाना जगदीशपुर के ग्राम कचनांव में पति-पत्नि के विवाद में पत्नी द्वारा पति पर चाकू से हमला कर प्राइवेट पार्ट काट देने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस जाँच में घटना का कारण शौहर-बीवी के बीच चल रहा विवाद सामने आया है।