उत्तराखंड STF ने हाई-टेक नकल गिरोह का किया पर्दाफाश
उत्तराखंड एसटीएफ ने एसएससी मल्टी-टास्किंग भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी एसएससी की एमटीएस भर्ती परीक्षा में नकल करवा रहे थे। पुलिस ने नकल गिरोह के सदस्य नीतीश कुमार निवासी देवरिया उत्तर प्रदेश और भास्कर नैथानी निवासी देहरादून को मौके से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, उत्तराखंड STF और यूपी STF की संयुक्त कार्यवाही में देहरादून के महादेव डिजिटल जोन (परीक्षा केंद्र) में छापा मारा गया। जांच में यूपीएस रूम में एक खुफिया भूमिगत चैंबर मिला, जहां छिपाकर रखे गए लैपटॉप और राऊटर से रिमोट एक्सेस लेकर अभ्यर्थियों के प्रश्न पत्र हल किए जा रहे थे।
हाई-टेक नकल गिरोह पर उत्तराखंड पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक
उत्तराखंड पुलिस STF ने SSC मल्टी-टास्किंग भर्ती परीक्षा में हाई-टेक नकल गिरोह का पर्दाफाश किया है।#UttarakhandPolice pic.twitter.com/6cPcATYdH3
— Uttarakhand Police (@uttarakhandcops) February 14, 2026
पूछताछ में सामने आया, कि यह गिरोह अभ्यर्थियों को पास कराने की एवज में 10 लाख रुपये की मांग करता था। आरोपी कंप्यूटर हैकिंग और रिमोट एक्सेस के जरिए नकल करवा रहे थे। कार्रवाई में उनके पास से चार मोबाइल फोन, दो लैपटॉप और एक इंटरनेट राउटर बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आगे की जांच जारी है। पुलिस ने मौके से दो अभियुक्तों, नीतिश कुमार और भास्कर नैथानी को गिरफ्तार किया है और परीक्षा केंद्र को सील कर दिया है। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्यवाही की जा रही है।

