जौलीग्रांट एयरपोर्ट(फोटो साभार: अमर उजाला)
देहरादून स्थित जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर रविवार से सभी हवाई पैसेंजरों को डिजी यात्रा का लाभ मिलना शुरू हो गया है। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू द्वारा राजकोट एयरपोर्ट से वर्चुअल इस यात्रा का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने कहा, यात्रियों की सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है। इन सुविधाओं से हवाई यात्रियों का सफर और भी स्मार्ट और सुविधाजनक होगा।
#WATCH | Uttarakhand: At Jolly Grant Airport in Dehradun, Union Civil Aviation Minister Kinjarapu Ram Mohan Naidu virtually launched the Digi Yatra facility from Rajkot today. With the introduction of this service, passengers will be able to enter the airport seamlessly using… pic.twitter.com/XPuLEQ12bB
— ANI (@ANI) March 29, 2026
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने वर्चुअल माध्यम से अपने संबोधन में कहा, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो सपना आम नागरिक के लिए देखा था वो अब साकार होने लगा है। एयरपोर्ट पर जो सुविधा प्रदान की जा रही हैं वह बेहद सस्ती हैं। खाने-पीने की चीजों में भी मामूली शुल्क लगाया गया है, जिससे आम नागरिक भी हवाई सफर कर सके।
केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने बताया, कि एप डाउनलोड करने के बाद आधार, मोबाइल नंबर और यात्रा का डेटा भरने के बाद डिजी गेट से सीधे एंट्री मिलेगी। देश के कुल आठ एयरपोर्ट पर इस डिजी यात्रा को शुरू किया गया है। दून एयरपोर्ट पर फ्लाईब्रेरी, फ्री वाईफाई और किड्स जोन का भी शुभारंभ किया गया। वर्चुअल कार्यक्रम से देश के कुल 57 एयरपोर्ट जुड़े।
कार्यक्रम के बाद एयरपोर्ट निदेशक एसएस नेगी ने मीडियाकर्मियों को कहा, “इस तकनीक से यात्रियों को एयरपोर्ट पर बेहतर अनुभव मिलेगा। एयरपोर्ट पर नई व्यवस्थाओं से यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा। यह पहल देहरादून एयरपोर्ट को देश के आधुनिक एयरपोर्ट्स की श्रेणी में लाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।”
देहरादून स्थित जॉलीग्रांट हवाई अड्डे पर आज इन डिजिटल सुविधाओं का हुआ शुभारंभ :-
- किड्स जोन बच्चों और परिवारों के लिए सुरक्षित एवं आकर्षक खेल क्षेत्र उपलब्ध कराता है, जिससे हवाई यात्रा के दौरान यात्रियों का अनुभव बेहतर होता है।
- डिजी-यात्रा एक बायोमेट्रिक ‘फेसियल रिकग्निशन’ तकनीक के माध्यम यात्रा सुगम होगी। यात्रियों को अब लाइन में नहीं लगना पड़ेगा।
- इसके अलावा निःशुल्क वाई-फाई सुविधा डिजिटल माध्यमों को प्रोत्साहित करता है और यात्रियों को अपने सफर के दौरान एयरपोर्ट पर बेहतर सुविधाएं और इंटरनेट से जुड़ने के लिए निःशुल्क वाई-फाई सुविधा प्रदान करती है।
- फ्लाइब्रेरी हवाई अड्डा टर्मिनलों में पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए स्थापित की गई है। यह सुविधा देहरादून एयरपोर्ट पर स्पशं हिमालय फाउंडशन, थानो, देहारादून के सहयोग से स्थापित की गई है।
