प्रतीकात्मक चित्र,
डोईवाला में एक महिला समेत तीन लोगों पर 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराने के गंभीर आरोप लगे है। इस संबंध में पीड़िता की मां ने थाना डोईवाला में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धर्मांतरण कानून के तहत थाना डोईवाला में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, डोईवाला निवासी पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है, कि वह अपनी 15 साल की बेटी और बेटे के साथ पिछले 4 साल से एक विशेष समुदाय के व्यक्ति के मकान में किराए पर रहती है। मकान में विशेष समुदाय के दूसरे किराएदार भी अपने परिवार के साथ रहते हैं। पड़ोसियों के यहां बेटी का आना-जाना लगा रहता था और उनका मेरे घर में मेरी अनुपस्थिति में आन-जाना था।
इस मकान में एक युवक भी किराए पर रहता था और वह भी मेरे कमरे में मेरी अनुपस्थिति में आता था। आरोप है, कि इन्होंने बेटी को धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रेरित किया और बेटी मुस्लिम धर्म का पालन कर रही है। साथ ही युवक ने बेटी का धर्म परिवर्तन करवाया और प्रेम जाल में फंसा कर मुस्लिम धर्म के कपड़े, बोलचाल और व्यवहार के लिए प्रेरित कर रहा है।
संबंधित प्रकरण पर एसपी देहात जया बलूनी ने बताया है, कि नाबालिग की मां द्वारा डोईवाला थाने में दी शिकायत के आधार पर एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा, कि जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
