(सांकेतिक चित्र) (फोटो साभार: दैनिक जागरण
चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर स्थित रामणी गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब छात्र और छात्रा के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मेला मंच की रेलिंग में फंदे से लटके मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे है। घटना के बाद गांव में मातम छाया हुआ है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह मेला मैदान के मंच पर रामणी गांव निवासी कक्षा 12 के छात्र और कक्षा 11 में पढ़ने वाली एक छात्रा का शव फंदे से लटके होने की जानकारी मिली, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
एसआई थाना नंदानगर मनोज भट्ट के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या व प्रेमप्रसंग का प्रतीत हो रहा है। किशोर की उम्र 17 वर्ष व किशोरी की उम्र लगभग 16 वर्ष है। दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। साथ ही मामले की जांच जारी है।