पंतनगर एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का स्वागत करते कांग्रेसी नेता, (फोटो साभार : अमर उजाला)
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आज अल्मोड़ा में एक जनसभा को संबोधित करना था। खराब मौसम के कारण वे अल्मोड़ा नहीं पहुंच पाएं। बताया जा रहा है, कि राहुल गांधी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद अल्मोड़ा के लिए हेलीकॉप्टर से उड़ान भरी थी, लेकिन खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर अल्मोड़ा में नहीं उतर सका और वापस पंतनगर आ गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा रद्द हो गया है। पंतनगर में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद राहुल गांधी ने फोन के जरिये अल्मोड़ा की जनसभा को संबोधित किया। काफी देर तक मौसम के ठीक होने का इंतजार किया गया। आखिर में खराब मौसम को देखते हुए राहुल गांधी पंतनगर एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हो गये।
वहीं, इससे पहले अल्मोड़ा में आयोजित ‘परिवर्तन का शंखनाद’ जनसभा को राहुल गांधी ने पंतनगर एयरपोर्ट से फोन से संबोधित किया। उत्तराखंड के पार्टी मामलों की प्रभारी पार्टी महासचिव कुमारी सैलजा के फोन द्वारा राहुल ने अल्मोड़ा की जनसभा को संबोधित किया।
#WATCH | Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi tweets, "My dear brothers and sisters of Uttarakhand, Today, I wanted to meet all of you, to sit among you and listen to your thoughts, to understand your joys and sorrows, your hopes and your concerns. Unfortunately, due to the… pic.twitter.com/zP9rRKh08n
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 4, 2026
राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं पंतनगर हवाईअड्डे से बोल रहा हूं। आज सुबह मुझे वहां आना था, लेकिन जब हम हेलीकॉप्टर से आ रहे थे तो पायलट ने बोला, कि मौसम खराब है और हमें वापस पंतनगर जाना पड़ेगा।’ उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा, कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों ने देश में आर्थिक संकट पैदा कर दिया है।
बता दें, 4 और 5 जून को राहुल गांधी का दौरा अल्मोड़ा, पौड़ी और देहरादून में प्रस्तावित था। अल्मोड़ा में उनकी पब्लिक मीटिंग होनी थी। जबकि पौड़ी में राहुल गांधी को पूर्व सैनिकों के साथ बातचीत करनी थी। उनका कोटद्वार दौरा भी होना था। जहां उन्हें मोहम्मद दीपक से मुलाकात करनी थी। इसके बाद देहरादून में राहुल गांधी की कांग्रेस के नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक थी।
