सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपित असद (सर्किल में) एनकाउंटर में ढेर (फोटो साभार: आज तक/UP Police)
उत्तर प्रदेश स्थित गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र में बकरीद के दिन हिंदू युवक सूर्या चौहान की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में मारा गया है। बताया जा रहा है, कि हत्यारोपित असद और पुलिस के बीच बीते शनिवार 30 मई की देर रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी ढेर हो गया। जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक, बकरीद के दिन 17 वर्षीय सूर्या चौहान पर असद और उसके साथियों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल सूर्या ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया था। पुलिस ने इस मामले में पाँच आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। इस हत्याकांड में शामिल तीन आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया, कि पुलिस को सूचना मिली थी, कि असद अपने एक साथी से मिलने खोड़ा इलाके में आने वाला है। बताया गया, कि वह कुछ पैसे लेकर इलाके से बाहर भागने की फिराक में था। सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे क्षेत्र में कॉम्बिंग अभियान शुरू किया और कई जगह बैरियर लगाकर सघन चेकिंग शुरू कर दी।
थाना खोडा क्षेत्रान्तर्गत 17 वर्षीय सूर्या प्रताप चौहान की चाकू से गोदकर हत्या करने का मुख्य आरोपी व 50 हजार रु0 के इनामी असद पुत्र नबाव नि0 मदरसे वाली गली थाना खोडा गाजियाबाद थाना खोडा व इन्दिरापुरम पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ मे ढेर@Uppolice pic.twitter.com/K7PCe7AVLO
— POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD (@ghaziabadpolice) May 31, 2026
इस दौरान वसुंधरा क्षेत्र में पुलिस को एक बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रूकने का इशारा किया, तो आरोपित ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में असद गोली लगने से घायल हो गया। जिसके बाद उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुँचाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
इस मुठभेड़ में खोड़ा थाना में तैनात एक कॉन्स्टेबल भी घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, असद का एक साथी मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी की कार्रवाई कर रही है। मौके से पुलिस ने एक पिस्तौल और बाइक बरामद की है। अधिकारियों का कहना है, कि असद के आपराधिक इतिहास की भी जाँच की जा रही है।
बता दें, कि सूर्या चौहान हत्याकांड का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था, जिसमें कुछ युवक उस पर चाकू से हमला करते दिखाई दिए। पुलिस ने इस मामले में पहले ही 3 आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि, असद इस हत्याकांड का चौथा और मुख्य आरोपी था। अब पुलिस को पांचवें आरोपी की तलाश है।
