PM मोदी ने किया ‘सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन, (फोटो साभार: X@narendramodi)
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय आज शुक्रवार को नए पते पर स्थानांतरित हो गया। बता दें, आजादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री कार्यालय साउथ ब्लॉक से हटकर नए स्थान पर जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ भवन के नामकरण का अनावरण किया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री कार्यालय का ऐतिहासिक रूप से नया अध्याय शुरू हो गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ‘सेवा तीर्थ’ भवन परिसर का उद्घाटन किया। इस परिसर में ही अब प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रीय सुरक्षा सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय शिफ्ट हो गए हैं। उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सेवा तीर्थ में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इसे देश के प्रशासनिक ढाँचे के आधुनिकीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।
#WATCH | Delhi: PM Narendra Modi unveils the name of complex housing PMO, NSCS and Cabinet Secretariat- ‘Seva Teerth’
Since 2014, the Modi government has taken steady steps to move away from symbols of India’s colonial past and to usher in a mindset shift.
The following are… pic.twitter.com/6UYEWa3zf2
— ANI (@ANI) February 13, 2026
बता दें, कि सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन, सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना का हिस्सा हैं। इस परियोजना में नया संसद भवन, कॉमन सेंट्रल सचिवालय, कर्तव्य पथ का पुनर्विकास, पीएम आवास, उपराष्ट्रपति एन्क्लेव व अन्य प्रशासनिक ढांचे शामिल हैं। सेवा तीर्थ पूरी तरह हाईटेक सुविधाओं से लैस है। यहां पेपरलेस वर्क कल्चर के लिए डिजिटल आर्काइव्स हैं।
इसके अलावा कर्तव्य भवन-1 और कर्तव्य भवन-2 में वित्त, रक्षा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, शिक्षा, संस्कृति, विधि एवं न्याय, सूचना एवं प्रसारण, कृषि एवं किसान कल्याण, रसायन एवं उर्वरक, कॉर्पोरेट कार्य और जनजातीय कार्य मंत्रालय सहित कई अहम मंत्रालयों के कार्यालय स्थापित किए गए हैं। इससे नीति निर्माण और प्रशासनिक फैसलों में तालमेल और गति दोनों बढ़ने की उम्मीद है।
सेवा तीर्थ परिसर में स्मार्ट एक्सेस कंट्रोल सिस्टम, व्यापक निगरानी नेटवर्क और उन्नत आपातकालीन प्रतिक्रिया अवसंरचना भी मौजूद है। इससे अधिकारियों और आगंतुकों के लिए सुरक्षित एवं सुगम वातावरण सुनिश्चित होता है। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए इन भवनों को 4-स्टार GRIHA मानकों के अनुसार डिजाइन किया गया है।

