
उत्तराखंड के पांच पर्वतीय जनपदों में बुधवार और गुरुवार को हल्की बारिश एवं बर्फबारी की संभावना जताई गई है। बीते मंगलवार को प्रदेश के सभी जनपदों में मौसम साफ रहा, हालाँकि कहीं-कहीं आसमान में आंशिक बादल छाए रहे। वहीं मैदानी क्षेत्रों में धुंध का असर भी दिखाई दिया।
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा बुधवार दोपहर को जारी पूर्वानुमान में जानकारी दी गई, कि नौ और दस नवंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, और पिथौरागढ़ में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं मैदानी जनपदों में मौसम शुष्क बना रहेगा, जबकि सुबह के वक्त जरूर हल्की धुंध बनी रह सकती है।
District Level Forecast/Warning for Uttarakhand issued on 09/11/2022 pic.twitter.com/ntYyqwmQTh
— Meteorological Centre Dehradun (@mcdehradun) November 9, 2022
बुधवार की सुबह को भी राज्य के मैदानी इलाकों में घनी धुंध छायी रही, हालाँकि दोपहर बाद हल्की धूप से लोगों को कुछ राहत मिली। देहरादून का तापमान अधिकतम 29 और न्यूनतम 14 डिग्री के आसपास बना हुआ है। देहरादून में भी प्रातःकाल से ही आसमान में आंशिक बादल छाए रहे। वहीं पर्यटक स्थल मसूरी में बादल छाए रहने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई।