
(Image Credit : Uttarakhand Police Twitter)
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की 22वीं वर्षगाँठ के पावन अवसर पर देहरादून स्थित पुलिस मैदान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने रैतिक परेड में सलामी ली। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस मैदान में उत्तराखंड पुलिस के महिला एवं पुरुष हिमरक्षक डेयर डेविल्स दल के हैरतअंगेज करतब देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए।
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर #UttarakhandPolice के महिला और पुरुष हिमरक्षक डेयर डेविल्स दल के हैरतअंगेज करतब आपको भी कर देंगे मंत्रमुग्ध#UttarakhandSthapnaDiwas#uttarakhandfoundationday #UttarakhandPolice pic.twitter.com/frhDfiPzkp
— Ashok Kumar IPS (@AshokKumar_IPS) November 9, 2022
पुलिस लाइंस में आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी ने कहा, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा। हम इसे 2025 तक देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, कि हमारी सरकार ने राज्य को 2025 तक हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए विकल्प रहित संकल्प का मूलमंत्र अपनाया है।
बुधवार (9 नवंबर 2022) को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस मैदान में जैसे उत्तराखंड पुलिस के जवानो ने मोटरसाइकिल पर करतब दिखाना शुरू किया, मैदान में मौजूद हर कोई रोमांच से भर उठा। उत्तराखंड पुलिस के जवानो द्वारा अचंभित करने वाले प्रदर्शन पर खूब तालियां बजी।
— Uttarakhand Police (@uttarakhandcops) November 9, 2022
पुलिस लाइंस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देशी नस्ल के कुत्तों के करतबों ने भी सबका ध्यान खींचा। कार्यक्रम के दौरान देसी नस्ल के कुत्ते ने पहली बार करतब दिखाए। तीन साल पहले देशी नस्ल के श्वान को पालना शुरू किया था, इसके बाद इनके प्रशिक्षण का दौर शुरू हुआ। विदेशी नस्ल के कुत्तों को पालने में बेहद खर्चा आता था, इसलिए इसे प्रयोग के तौर पर शुरू किया गया था।