
केदारनाथ मंदिर के पीछे स्थित सुमेरु पर्वत पर आया एवलांच (फोटो साभार: सोशल मीडिया)
देवभूमि उत्तराखंड स्थित केदारनाथ धाम के पास सुमेरु पर्वत में हिमस्खलन की घटना की खबर है। एवलांच की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। केदारनाथ मंदिर के पीछे लगभग तीन चार किलोमीटर दूर स्थित सुमेरु पर्वत पर सुबह 7:30 बजे ग्लेशियर को टूटते हुए देख लोग वीडियो बनाने लगे। हिमस्खलन की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
भारत समाचार के ट्वीट के अनुसार, “रूद्रप्रयाग- केदारनाथ धाम में आज सुबह फटा ग्लेशियर, सुबह 7.25 बजे मंदिर के पीछे ग्लेशियर फटा, सुमेरु पर्वत श्रृंखला के नीचे पटा ग्लेशियर, पर्वत श्रृंखलाओं के बीच ग्लेशियर फटने की तस्वीर, ग्लेशियर फटने से कोई नुकसान नहीं,सभी सुरक्षित।”
रूद्रप्रयाग- केदारनाथ धाम में आज सुबह फटा ग्लेशियर, सुबह 7.25 बजे मंदिर के पीछे ग्लेशियर फटा, सुमेरु पर्वत श्रृंखला के नीचे पटा ग्लेशियर, पर्वत श्रृंखलाओं के बीच ग्लेशियर फटने की तस्वीर, ग्लेशियर फटने से कोई नुकसान नहीं,सभी सुरक्षित.#Rudraprayag pic.twitter.com/YYXgBAEET1
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) September 3, 2023
गौरतलब है, कि उच्च हिमालय क्षेत्र में अक्सर हिमस्खनल की घटनाए होती है। केदारनाथ धाम में इसी वर्ष मई के महीने में भी एवलांच की घटना सामने आई थी। जबकि बीते वर्ष सितंबर और अक्टूबर में भी एवलांच की तीन घटनाएं घटित हुई थी। बता दें, 9 जून 2023 को केदारनाथ में चोराबाड़ी ग्लेशियर जोन में हिमस्खलन हुआ था। इस दौरान केदारनाथ धाम में मौजूद कई तीर्थ यात्रियों ने इस घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया था।
बीते दस माह में हिमस्खलन (एवलांच) की यह पांचवीं घटना है। बीते वर्ष सितंबर-अक्तूबर में भी इसी क्षेत्र में एवलांच आया था। केदारनाथ से करीब चार किमी पीछे चाेराबाड़ी ताल के ऊपरी क्षेत्र में स्थित ग्लेशियर के एक हिस्से में हिमस्खलन हुआ था। इस दौरान पांच से सात मिनट के लिए क्षेत्र में बर्फ का गुबार उठा। जिस तरह से बर्फ का गुबार तेजी से नीचे की तरफ खिसक रहा था, उससे अनुमान लगाया गया, कि काफी ऊंचाई से भारी मात्रा में नई बर्फ टूटकर गिरी है।