
भारत सरकार के केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा सात प्रदेशो और अन्य केंद्र शासित राज्यों में सीमा सड़क संगठन द्वारा उत्तराखंड में बनाए गए 08 पुलों का ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये उद्घाटन किया गया।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा अन्य राज्य अरुणाचल प्रदेश में 08, हिमाचल प्रदेश में 02, जम्मू कश्मीर में 10, लद्दाख में 08, पंजाब में 04 और सिक्किम में 04 पुलों का भी उद्घाटन किया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा कहा गया कि एक साथ इतने पुलों का उद्घाटन और सुरंग की आधारशिला रखना बहुत बड़ा रिकॉर्ड है। इससे सीमावर्ती क्षेत्रों में कनेक्टिविटी और विकास एक नए युग में प्रवेश करेगा।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एवं चीन के साथ भारत की काफी लम्बी सीमा मिलती है ओर जहां पर अक्सर तनाव देखने को मिलता रहता है। केंद्र सरकार ओर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इन सभी समस्याओं का सफलतापूर्वक निराकरण किया जा रहा है। गौरतलब है कि बीते दिनों प्रधानमंत्री द्वारा हाल ही में अटल टनल का शुभारम्भ किया गया था।
राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा राष्ट्र के सीमावर्ती इलाको में 44 पुलों के निर्माण के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का धन्यवाद व्यक्त किया। मुख्यमंत्री रावत ने बीआरओ के अफसरों , इंजीनियरों और सभी कार्मिकों को इस अवसर पर शुभकामनाये दी।