
देशभर में वुहान वायरस के चलते लागू लॉकडाउन की स्थिति में चटपटे खाने के शौकीन भारतीयों का जायका भी प्रभावित होने लगा है। सड़को पर खाये जाने वाले कुछ भारतीय व्यंजनो को लेकर आजकल भारतीय समाज साफ-सफाई के प्रति ज्यादा सजग है।
गोल गप्पे या पानी पूरी भारतीयों की पहली पसंद माना जाता है। लेकिन कोरोना के चलते लोगो का इसे बजारों में ठेले पर जाकर खाना सुरक्षित नहीं माना जा रहा है।
अब इसी समस्या का समाधान ढूंढ के निकला है। गुजरात बनांसकाठा के एक युवक ने जिसने गोल गप्पो को बेचने के लिए ATM बना दिया है। जानकारी के अनुसार बिल्कुल एटीएम की तरह दिखने वाली यह मशीन गोल गप्पे मशीन का काम करती है। इसके फीचर्स भी एटीएम के तरह ही दिखते हैं। जिसकी सहायता से पानी-पुरी खरीदी जा सकती है इस एटीएम में बस आपको पैसे डालने हैं और गोल गप्पे या पानी पुरी आपके सामने मशीन से निकल कर आ जाएगी।
इस मशीन का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को असम पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शेयर किया है।सोशल मीडिया पर यूजर इस अनोखे आविष्कार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Now this is real Indian ingenuity!
A Pani Poori vending machine.
Call it by any name Gol Gappe, Puchka, Batasa – we love it! pic.twitter.com/wC288b9uUD
— Hardi Singh (@HardiSpeaks) July 2, 2020
वीडियो में एक युवक इस मशीन के बारे में बता रहा है। वो कहता है कि उसे इस प्रकार की मशीन को तैयार करने में करीब 6 माह का समय लगा है। इस वेंडिंग मशीन में जैसे ही आप ऑप्शन चुनकर पैसे डालते हैं वैसे ही इस मशीन से खुद बा खुद पानी पुरी निकलने लगती हैं।