
विश्व की सबसे लंबी हाईवे सुरंग का उद्घाटन हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सामरिक रूप से महत्वपूर्ण सभी मौसम में खुली रहने वाली अटल सुरंग का आज यानी शनिवार सुबह हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में उद्घाटन किया। इस अटल सुरंग के खुल जाने की वजह से मनाली और लेह के बीच की दूरी 46 किलोमीटर कम हो गई।
गौरतलब है कि अटल सुरंग दुनिया में सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग है। 9.02 लंबी सुरंग मनाली को सालों भर लाहौल स्पीति घाटी से जोड़े रखेगी। पहले घाटी छह महीने तक भारी बर्फबारी भारी बर्फबारी के चलते देश के अन्य क्षेत्रों से इसका संपर्क काट जाता है। सुरंग को हिमालय क्षेत्र के वनो, पहाड़ो की श्रृंखलाओं के बीच अत्याधुनिक विशिष्टताओं के साथ समुद्र तल से करीब तीन हजार मीटर की ऊंचाई पर बनाया गया है
भारत में बनी इस सुरंग से चीन बौखला गया है। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट में चीन के बौखलाहट साफ तौर पर देखी जा सकती है।
ग्लोबल टाइम्स में छपे आर्टिकल में कहा गया है कि ये बात सही है कि अटल सुरंग के खुल जाने से भारत अपनी फौज को कम समय में सीमा पर तैनात कर सकेगा। ये भी सच है कि इस सुरंग ने मनाली से लेह के बीच की दूरी को कम कर दिया है। यह सत्य है कि युद्ध को देखते हुए और रणनीतिक चैनल के रूप में इसकी उपयोगिता भारत के लिए स्पष्ट रणनीतिक महत्व रखती है।
ग्लोबल टाइम्स ने बौखलाहट में कहा कि भारत को खुद को संयमित करना चाहिए और उकसावे से बचना चाहिए क्योंकि कोई भी मार्ग मौजूद नहीं है जो भारत की युद्ध क्षमता को बढ़ा सकता है।
रोहतांग दर्रे के नीचे यह ऐतिहासिक सुरंग बनाने का निर्णय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में तीन जून 2000 में लिया गया था। इसकी आधारशिला 26 मई 2002 को रखी गयी और इसके बाद से सीमा सड़क संगठन सभी प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद इसे पूरा करने में जुटा था। सेरी नाला फाल्ट जोन में 587 मीटर क्षेत्र में सुरंग बनाने का काम सबसे चुनौतीपूर्ण था और इसे 15 अक्टूबर 2017 को पूरा किया गया।