
हिन्दुस्तान और चीन के बीच चल रहे तनाव के बीच आज भारतीय नौसेना को और मजबूती देने के लिए रडार की पहुंच से बचने में सक्षम हिमगिरी युद्धपोत जहाज को कोलकता हुगली नदी के निकट एक भव्य समोराह में लांच किया गया।
हिमगिरि युद्धपोत के जलावतरण के अवसर पर सीडीएस जनरल विपिन रावत ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा हेतु भारतीय सेना पूर्ण रूप से सक्षम है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना जल,थल एवं आकाश में राष्ट्र की सीमा की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है।
हिन्दुस्तान और चीन के मध्य पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के हालातो पर सीडीएस जनरल विपिन रावत द्वारा कहा गया कि भारतीय सेना के चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ होने के नाते मुझे यह पूर्ण विश्वास है, कि हमारी सेनाये राष्ट्र की सीमाओं पर बुरी नजर रखने दुश्मनो को धूल में मिलाने की मनोबल रखती है।
इसके साथ ही हिन्दुस्तान के पूर्वोतर राज्यों की सीमाओं पर चीन के निमार्ण कार्य एवं सैन्य गतिविधियों पर सीडीएस जनरल विपिन रावत द्वारा कहा गया, कि भारत पडोसी देश चीन के सीमा पर सैन्य गतिविधियों पर पैनी नजर रख रहा है। इसके अतिरिक्त भारत की ओर से भी इन राज्यों में समान रूप से निर्माण एवं सैन्य गतिविधयों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।