
पंजाब के जालंधर क्षेत्र से दिल्ली के आप पार्टी के विधायक राघव चड्ढा से जुड़ा एक वीडियो सोशल वीडियो मे वायरल हो रहा है। न्यूज रिपोर्ट्स के अनुसार, राघव चड्ढा द्वारा जालंधर में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करने के दौरान उनकी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया। वायरल वीडियो मे हंगामे के दौरान आप कार्यकर्त्ताओं के बीच जमकर थप्पड़ और लात-घूँसे चलते हुए दिखाई दे रहे है। वहीं मौके से विधायक राघव चड्ढा को कार मे बैठकर भागते हुए भी देखा जा सकता है।
Ruckus in AAP leader Raghav Chadha’s press conference in Jalandhar over ticket distribution pic.twitter.com/V0TRrBdhe9
— Gagandeep Singh (@Gagan4344) January 7, 2022
टिकट वितरण से नाराज थे, आप कार्यकर्त्ता
पंजाब मे जल्द होने वाले विधानसभा चुनाव में सत्ता का संघर्ष इन दिनों चरम पर है। देशभर के राजनीतिक दलों के साथ आम आदमी पार्टी भी पंजाब में सत्ता पाने के लिए आतुर है। चुनावी गतिविधियों को रंग देने के लिए बीते शुक्रवार (7 जनवरी, 2022) को आम आदमी पार्टी के दिल्ली से विधायक राघव चड्ढा जालंधर प्रेस वार्ता के लिए पहुँचे।
राघव चड्ढा आज पंजाब में खदेड़ दिया गया! आप कार्यकर्ताओं का ही ग़ुस्सा फूटा! आरोप करोड़ों रुपए लेकर टिकट देने का !
— Anuja Kapur (@anujakapurindia) January 7, 2022
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रेस कॉन्फ्रेंस मे मौजूद स्थानीय आम आदमी पार्टी के कई कार्यकर्ता पार्टी के टिकट बँटवारे के तरीके क्षुब्ध चल रहे थे। टिकट वितरण से नाराज चल रहे आप कार्यकर्त्ताओं ने पहले राघव चड्ढा को काले झंडे दिखाए और फिर देखते ही देखते बात का बतंगड़ बन गया।
पूर्व उम्मींदवार के टिकट कटने से नाराज थे, समर्थक
खबरों के अनुसार, आम आदमी पार्टी के पूर्व ज़िला प्रमुख शिव दयाल माली एक लंबी अवधि से पार्टी के लिए समर्पित रहे है। इसके अलावा 2017 के विधानसभा चुनावों में आप पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले डॉक्टर संजीव शर्मा भी इस बार दोबारा टिकट की दावेदारी कर रहे थे। बताया जा रहा है, कि पार्टी नेतृत्व ने टिकट वितरण के दौरान इन दोनों का टिकट काटते हुए, नए प्रत्याशी रमन अरोड़ा और शीतल और को चुनावी टिकट दे दिया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस से बिना उत्तर दिए भागे आप पार्टी के नेता
आप विधायक राघव चड्डा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस मे शिव दयाल माली और संजीव शर्मा के समर्थकों ने पार्टी नेतृत्व पर आरोप लगते हुए कहा है, कि आम आदमी पार्टी चुनावों के लिए टिकट बेच रही है, और साथ ही पार्टी पर अपराधियों को टिकट दे रही है। बताया जा रहा है, कि संजीव शर्मा और शिव दयाल के समर्थको ने प्रेस क्लब पहुँचकर इस विषय में आप पार्टी विधायक और नेता से सवाल के जबाब पूछने शुरू कर दिए। वीडियो मे नजर आ रहा है, कि कार्यकर्त्ता आप नेता चड्डा से सवाल पूछ रहे है और चड्ढा बिना उत्तर दिए मौके से भाग रहे है।
राघव चड्डा जी, दिल्ली वासियों के साथ-साथ AAP ने पंजाब के लोगों को भी धोखा देना शुरू कर दिया, जो इस तरह कार्यकर्ताओं और मीडिया को बताए बिना ही चुपचाप, छुपकर भागना पड़ा। pic.twitter.com/8zjjHrHtY0
— Siddharthan (@siddharthanbjp) January 8, 2022
राघव चड्ढा जब बिना उत्तर दिए अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से पीछा छुड़ाकर भागते देखे गए, तो इस बात से वहां आप कार्यकर्त्ता भड़क गए, और समर्थको के दो गुटों मे धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसके बाद स्थिति अनियंत्रित होने लगी, और विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। वीडियो मे समर्थक आपस मे हाथापाई और लात-घूँसे चलाते भी दिखे।
आम आदमी पार्टी में बवाल….
पंजाब: आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पंजाब के इंचार्ज श्री राघव चड्ढा को घेरा।
पिछले दरवाजे से भाग निकले चड्ढा। pic.twitter.com/olNS07LZC4
— INC TV (@INC_Television) January 7, 2022